हवा में चक्कर काटती रही इंडिगो की फ्लाइट, रनवे पर लैंडिंग से पहले अचानक क्यों भरी उड़ान?
जोधपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी कारणों से रनवे पर उतरने से पहले ही वापस उड़ान भर गई। विमान लगभग 10-15 मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। बाद में फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हो गई। विमान मुंबई से जोधपुर लगभग 36 मिनट की देरी से पहुंचा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जोधपुर एयरपोर्ट पर गुरूवार दोपहर मुंबई से जोधपुर आ रही फ्लाइट को रनवे पर उतरने से पहले ही जोधपुर एयरपोर्ट से वापस उड़ान भरनी पड़ी।
इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग जोधपुर एयरपोर्ट पर होनी थी लेकिन तकनीकी कारणों के चलते करीब 10 से 15 मिनट तक फ्लाइट हवा में चक्कर काटती रही। इसके बाद फ्लाइट को रनवे पर उतर गया। फ्लाइट मुंबई से जोधपुर करीब 36 मिनट की देरी से पहुंची।
रनवे पर उतरने से पहले फ्लाइट ने फिर क्यों भरी उड़ान?
इंडिगो की फ्लाइट मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट से आज दोपहर 12:19 पर रवाना हुई थी। इस फ्लाइट के जोधपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने का समय 1 बजकर 50 मिनट था। फ्लाइट जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची और लैडिंग करने वाली थी, लेकिन रनवे पर उतरने से पहले ही वापस फ्लाइट ने उड़ान भर ली।
सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने ली राहत की सांस
करीब दस से पन्द्रह मिनट तक आसमान में चक्कर काटने के बाद फ्लाइट करीब 2 बजकर 26 मिनट पर लैंड हुई। इससे एक बार तो यात्रियों में दहश्त का माहौल हुआ लेकिन बाद में कुशल लैंडिंग होने के बाद सब ने राहत की सांस ली।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।