Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में कबूतरखाना और कोल्हापुर में हाथी माधुरी का मुद्दा गरम, CM फडणवीस ने रास्ता निकालने का दिया आश्वासन

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Thu, 07 Aug 2025 07:07 AM (IST)

    मुंबई में 50 से अधिक कबूतर खाने बंद करने के विरोध में जैन समाज ने बुधवार को दादर कबूतरखाने के बाद बड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो कोल्हापुर में नंदिनी मठ की हाथी माधुरी को जामनगर के वनतारा रेस्क्यू सेंटर भेजे जाने को लेकर लोग उद्वेलित हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाथी को पुन कोल्हापुर लाने एवं मुंबई के कबूतरखानों को लेकर कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    फडणवीस ने हाथी को फिर से कोल्हापुर लाने और मुंबई के कबूतरखानों को लेकर कोई रास्ता निकालने का दिया आश्वासन

     राज्य ब्यूरो, मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों कबूतरखाना और हाथी का मुद्दा गरमाया हुआ है। मुंबई में 50 से अधिक कबूतर खाने बंद करने के विरोध में जैन समाज ने बुधवार को दादर कबूतरखाने के बाद बड़ा विरोध प्रदर्शन किया तो कोल्हापुर में नंदिनी मठ की हाथी माधुरी को जामनगर के वनतारा रेस्क्यू सेंटर भेजे जाने को लेकर लोग उद्वेलित हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के कबूतरखानों को लेकर सीएम ने दिया आश्वासन

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाथी को पुन: कोल्हापुर लाने एवं मुंबई के कबूतरखानों को लेकर कोई रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है।

    स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए कबूतरखानों को बंद करने के आदेश

    मुंबई में चल रहे 50 से अधिक कबूतरखानों के कारण स्थानीय लोगों को होने वाली स्वास्थ्य की समस्या को देखते हुए सरकार ने पहले सभी कबूतरखानों को बंद करने के निर्देश दिए थे।

    कबूतरों के आने और दाना डालने का रास्ता बंद किया

    इसके फलस्वरूप बीएमसी ने महानगर के सभी बड़े कबूतरखानों पर प्लास्टिट शीट्स डालकर वहां कबूतरों के आने और दाना डालने का रास्ता बंद कर दिया।

    लेकिन इस बीच बुधवार सुबह बड़ी संख्या में दाना डालने वाले लोग दादर कबूतरखाना के पास एकत्र हो गए और कबूतरखाने पर बीएमसी द्वारा डाली गई प्लास्टिक शीट हटाकर वहां दाना डालने लगे।

    बीएमसी कर्मचारियों से लोगों की कहासुनी

    वहां मौजूद बीएमसी कर्मचारियों से लोगों की कहासुनी भी होने लगी, तब पुलिस को हस्तक्षेप कर शांति कायम करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन करने वालों में जैन समाज के लोग अधिक थे। लेकिन जैन मठ ने इसका खंडन किया है।

    मठ का कहना है कि वे कानून-व्यवस्था का पालन करने वाले लोग हैं। चूंकि यह मामला अदालत में है, इसलिए वे लोग सोमवार को आने वाले अदालत के फैसले का इंतजार करेंगे।

    इसी प्रकार कोल्हापुर में जैन समाज के नंदिनी मठ के एक हाथी को जामनगर स्थित पशुओं के रेस्क्यू सेंटर 'वनतारा' ले जाने के विरोध में पूरा कोल्हापुर शहर आंदोलित है।

    वनतारा का स्टाफ कोल्हापुर आकर माधुरी को जामनगर ले गया

    पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वनतारा का स्टाफ कोल्हापुर आकर माधुरी को जामनगर ले गया। लेकिन माधुरी को कोल्हापुर से ले जाते समय एवं उसके बाद भी लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्त्व में 45 किलोमीटर लंबा विरोध मार्च निकाला गया।

    विरोध में लोग अपने जियो मोबाइल नंबर को कर रहे सरेंडर

    वनतारा का संबंध मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह से है, इसलिए विरोध स्वरूप कोल्हापुर के बहुत से लोगों ने अपना जियो मोबाइल नंबर भी सरेंडर कर दूसरी कंपनियों के सिमकार्ड भी लेने शुरू कर दिए हैं।

    विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को हस्तक्षेप करना पड़ा है। फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार माधुरी को नंदिनी मठ में वापस लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी।