MP IPS Transfer: मनोज सिंह लोकायुक्त पुलिस और राजेश चंदेल भोपाल ग्रामीण के DIG बने, मोनिका शुक्ला बनीं एडीसीपी
मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को 20 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया जिनमें दो एसपी और 18 डीआइजी शामिल हैं। अशोक नगर और धार एसपी के डीआइजी बनने के बाद यहां नई पदस्थापना की गई है साथ ही सात रेंज के डीआइजी भी बदले गए हैं। डी कल्याण चक्रवर्ती राजेश सिंह चंदेल और सुनील पांडे को छह माह के पहले ही बदल दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश शासन ने सोमवार को 20 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इनमें दो एसपी और 18 डीआइजी हैं। अशोक नगर और धार एसपी के डीआइजी बनने के बाद यहां नई पदस्थापना की गई है। सात रेंज के डीआइजी भी इधर से उधर किए गए हैं। मनोज कुमार सिंह डीआइजी रतलाम को डीआइजी लोकायुक्त बनाया गया है।
डीआइजी रीवा राजेश सिंह चंदेल को डीआइजी भोपाल ग्रामीण और डीआइजी रेल मोनिका शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एडीसीपी) अपराध भोपाल बनाया गया है। पांच ऐसे अधिकारियों को भी डीआइजी के रूप में नई पदस्थापना मिली है जो जनवरी 2025 में एसपी से डीआइजी बने थे।
उनका पदनाम बदल गया था, पर काम एसपी, एसएसपी, एआइजी या सेनानी के रूप में ही कर रहे थे। डी कल्याण चक्रवर्ती, राजेश सिंह चंदेल और सुनील पांडे को छह माह के पहले ही बदल दिया गया है। चक्रवर्ती मंत्री विजय शाह मामले की जांच के लिए बनी एसआइटी में भी हैं।
अधिकारी नवीन पदस्थापना
ललित शाक्यवार: डीआइजी पुलिस मुख्यालय
मुकेश कुमार श्रीवास्तव: डीआइजी मानवाधिकार आयोग
सुनील कुमार पांडे: डीआइजी पुलिस मुख्यालय
ओमप्रकाश त्रिपाठी: डीआइजी विशेष सशस्त्र बल
मनोज कुमार सिंह: डीआइजी लोकायुक्त
मनोज कुमार श्रीवास्तव: डीआइजी पीआरटीएस इंदौर
मोनिका शुक्ला : एडीसीपी भोपाल
निमिष अग्रवाल : डीआइजी रतलामडी
कल्याण चक्रवर्ती : डीआइजी पुलिस मुख्यालय
पंकज श्रीवास्तव : डीआइजी पुलिस मुख्यालय
राजेश कुमार सिंह : एडीसीपी इंदौर
हेमंत चौहान: डीआइजी रीवा
विजय कुमार खत्री: डीआइजी छतरपुर
विनीत कुमार जैन : डीआइजी बालाघाट
मनोज कुमार सिंह : डीआइजी इंदौर ग्रामीण
राकेश कुमार सिंह: डीआइजी छिंदवाड़ा
राजेश सिंह : डीआइजी भोपाल ग्रामीण
शशीन्द्र चौहान : डीआइजी सागर
मयंक अवस्थी : एसपी धार
राजीव कुमार मिश्रा: एसपी अशोक नगर
दीपक सक्सेना जबलपुर कलेक्टर बने अपर सचिव, सह आयुक्त मध्य प्रदेश जनसंपर्क का भी प्रभार
राघवेंद्र सिंह होंगे जबलपुर के नए कलेक्टर
प्रीति यादव जबलपुर निगमायुक्त से बनी कलेक्टर अगर मालवा
राम अहीरवार को कमिश्नर जबलपुर नगर निगम बनाया गया
आशीष सिंह अब उज्जैन कमिश्नर होंगे
शिवम् वर्मा कलेक्टर इंदौर बनाया
दिलीप यादव बने कमिश्नर नगर निगम इंदौर
जयती सिंह बनी कलेक्टर बड़वानी
यह भी पढ़ें- MP News: खरगोन नागलवाड़ी से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, कई घायल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।