Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Global Media Awards 2022: वैश्विक मंच पर दैनिक जागरण की धूम, चौथी बार बना दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अखबार

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Sat, 11 Jun 2022 07:53 AM (IST)

    Global Media Awards 2022 दैनिक जागरण समाचार-पत्र समूह ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 6.8 करोड़ पाठक संख्या के साथ दैनिक जागरण को चौथी बार दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अखबार चुना गया है। पढ़ें यह रिपोर्ट...

    Hero Image
    Global Media Awards 2022: दैनिक जागरण चौथी बार दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अखबार चुना गया है।

    जेएनएन, नई दिल्ली। एक बार फिर से दैनिक जागरण समाचार-पत्र समूह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता मिली है। 6.8 करोड़ पाठक संख्या के साथ देश में सबसे अधिक पढ़े जानेवाले नंबर एक अखबार दैनिक जागरण को चौथी बार दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ अखबार चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज मीडिया एसोसिएशन (इनमा) के ग्लोबल मीडिया अवार्ड 2022 में दैनिक जागरण के अभियान 'सर्वधर्म प्रार्थना' को दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ माना गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महामारी में चलाया अभियान 

    पुरस्कार की घोषणा के साथ जूरी ने कहा कि 'दुख और संकट में फंसे लोगों के लिए यह एक बेहद संवेदनशील अभियान है।' पिछले साल पूरे देश में कोरोना महामारी से कोहराम मचा हुआ था। प्रोटोकाल के कारण मृत स्वजन के अंतिम संस्कार में भाग नहीं लेने का दुख लोगों को साल रहा था। ऐसे में दैनिक जागरण ने सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। पिछले वर्ष पांच जून को हरियाणा में करीब 20 लाख लोगों ने अपने-अपने स्थान पर ही बीमार लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    बेस्ट न्यू डिजिटल एप में दूसरा स्थान

    इस कार्यक्रम में हरियाणा के 1,500 से अधिक स्वयंसेवी संगठन, करीब 750 स्कूल और 2,500 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। बाद में दैनिक जागरण ने अन्य राज्यों में भी इसका आयोजन किया। दैनिक जागरण को कुछ और पुरस्कार मिले। महामारी के दौरान दैनिक जागरण ने एजेंटों की सहूलियत के लिए सहभागी एप लांच किया। इस एप को बेस्ट न्यू डिजिटल एप में दूसरा स्थान मिला। इसको बेस्ट डिजिटल डाटा डैशबोर्ड और रिपोर्ट के लिए आनरेबल मेंशन देने की घोषणा हुई।

    आनरेबल मेंशन से सम्मानित

    इसी दौर में पाठकों की सुविधा के लिए जोशीले एप लांच किया गया, जिसको दो पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई। बेस्ट डिजिटल डाटा डैशबोर्ड और नए ग्राहक बनाने के नवाचार के लिए आनरेबल मेंशन दिया गया। विज्ञापन दाताओं के लिए सेलिब्रेशन स्कीम-बेस्ट आइडिया टू ग्रो एड सेल्स को आनरेबल मेंशन से सम्मानित किया गया।

    जागरण समूह को मिले पुरस्कार

    • दैनिक जागरण के अभियान 'सर्वधर्म प्रार्थना' को दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ माना गया।
    • एजेंटों के लिए बनाए गए सहभागी एप को बेस्ट न्यू डिजिटल एप में दूसरा स्थान मिला।
    • इसको बेस्ट डिजिटल डाटा डैशबोर्ड और रिपोर्ट के लिए आनरेबल मेंशन देने की घोषणा हुई।
    • पाठकों के लिए बनाए गए जोशीले एप को दो पुरस्कार दिए गए।
    • बेस्ट डिजिटल डाटा डैशबोर्ड रिपोर्ट और नए ग्राहक बनाने के लिए आनरेबल मेंशन दिया गया।
    • विज्ञापन दाताओं के लिए सेलिब्रेशन स्कीम-बेस्ट आइडिया टू ग्रो एड सेल्स को आनरेबल मेंशन से सम्मानित किया गया।
    • क्षेत्रीय समाचार पत्रों की श्रेणी में आइनेक्स्ट के अभियान कोविड वारियर सम्मान को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
    • आइनेक्सट के अभियान एक्सक्यूज मी, व्हेयर इज माय टायलेट को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
    • बेस्ट यूज आफ आडियो श्रेणी में मिड-डे के 'द बांबे फिल्म सोसाइटी पाडकास्ट और मुंबई क्रिकेट पाडकास्ट' को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
    • नईदुनिया को बेस्ट आइडिया टू ग्रो एडवरटाइजिंग सेल्स श्रेणी में बुक विदइन बुक को आनरेबल मेंशन की घोषणा की गई।

    46 देशों से आई प्रविष्टियां

    • ग्लोबल अवार्ड के लिए 46 देशों के 252 मीडिया संस्थानों से 854 प्रविष्टियां आई थीं।
    • इस वर्ष के आरंभ में 24 देशों के 50 एक्जीक्यूटिव्स ने 332 प्रविष्टियों का चुनाव किया था।
    • 1937 से दिए जा रहे इनमा के इन सम्मानों की पूरी दुनिया में बहुत प्रतिष्ठा है।