टॉयलेट गई महिला का चुपके से वीडियो बनाया, बेंगलुरू में आरोपी इंजीनियर गिरफ्तार
बेंगलुरु में इंफोसिस के सीनियर एसोसिएट नागेश स्वप्निल माली को महिला का वॉशरूम में वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला ने उसे संदिग्ध गतिविधि करते हुए पकड़ा और शोर मचाकर अन्य कर्मचारियों को बुलाया। जांच में नागेश के फोन में महिला का वीडियो मिला जिसे डिलीट कर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में एक इंजीनियर को वॉशरूम में महिला की वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम नागेश स्वप्निल माली है और वह इंफोसिस में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करता है।
आरोप है कि जब महिला टॉयलेट में थी, तो उसे बगल के शौचालय में कुछ संदिग्ध गतिविधि होती दिखी। महिला ने देखा तो पाया कि नागेश उसका वीडियो बना रहा था। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया और नागेश को पकड़ लिया गया।
फोन में मिली महिला की वीडियो
महिला ने बताया कि नागेश बगल के टॉयलेट से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। जब महिला ने उसे देखा तो तुरंत शोर मचाने लगी। शोर सुनकर वहां कंपनी के दूसरे कर्मचारी भी पहुंच गए और नागेश को पकड़ लिया।
जब आरोपी का फोन चेक किया गया, तो उसमें महिला की वीडियो मिली। इस वीडियो को महिला की ही मौजूदगी में डिलीट करवा दिया गया। पुलिस ने संभावना जताई है कि आरोपी पहले भी कई महिलाओं के वीडियो बनाए हों। उसके फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
इसके पहले अयोध्या में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। यहां एक गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने महिला के नहाने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। महिला को जब किसी की परछाई दिखी, तब जाकर मामले की पोल खुली थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।