विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: दादा को सवारी देने की मेरी बारी...पोते ने उड़ान भरने से पहले की स्पेशल अनाउंसमेंट, रो पड़ी इंडिगो पायलट की मां

Published: Sun, 07 Apr 2024 03:10 PM (IST)

हाल ही में चेन्नई से कोयम्बटूर जाने वाली इंडिगो की एक विमान का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा ...और पढ़ें

पोते ने उड़ान भरने से पहले की स्पेशल अनाउंसमेंट (Image: capt_pradeepkrishnan)
पोते ने उड़ान भरने से पहले की स्पेशल अनाउंसमेंट (Image: capt_pradeepkrishnan)

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में चेन्नई से कोयम्बटूर जाने वाली इंडिगो की एक विमान का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी भावुक कर रहा है। इस वीडियो में पायलट अनाउंस करता हुआ नजर आ रहा है कि उसके दादा-दादी और मां इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे है।

इंडिगो के पायलट प्रदीप कृष्णन जो सोशल मीडिया में हमेशा अपनी पायलट की वीडियो शेयर करते आए हैं, ने हाल ही में अपने परिवार की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में उन्होंने अपने परिवार के साथ चेन्नई जाने वाली फ्लाइट का एक क्लिप शेयर किया है। इसमें वह उड़ान भरने से पहले अपनी मां और दादा-दादी के लिए एक भावुक घोषणा करते नजर आ रहे है।

इंडिगो के पायलट ने की स्पेशल अनाउंसमेंट

कृष्णन ने एक स्पेशल अनाउंसमेंट करते हुए यात्रियों से कहा कि ये घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मेरा परिवार मेरे साथ यात्रा कर रहा है। मेरी तथाता, पाती, अम्मा 29वीं रॉ में बैठी हैं। मेरे दादाजी आज पहली बार मेरे साथ उड़ान भर रहे हैं। तमिल और अंग्रेजी भाषा में घोषणा करते हुए उन्होंने यात्रियों से कहा कि मैंने कई बार दादा जी के टीवीएस50 की पिछली सीट पर यात्रा की है, अब उन्हें सवारी देने की मेरी बारी है।'

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

जैसे ही पायलट की अनाउंसमेंट समाप्त हुई, उनके दादाजी अपनी सीट से उठे और अन्य यात्रियों का अभिवादन किया, जबकि उनकी मां तालियों के बीच अपने आंसू पोंछती नजर आईं। श्री कृष्णन ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'मेरा सबसे बड़ा सपना। अपने परिवार और दोस्तों के साथ उड़ान भरना हर पायलट का सपना होता है।' बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: चेन्‍नई में तीन लोगों से 3.90 करोड़ रुपये जब्‍त, फ्लाइंग स्‍क्‍वाड को नहीं दिखा पाए नकदी ले जाने का वैध दस्तावेज

यह भी पढ़ें: '2 करोड़ नौकरियां देने की गारंटी युवाओं के दिलों में एक बुरे सपने की तरह', खरगे ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।