Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्री को थप्पड़ मारने वाले शख्स पर इंडिगो ने लगाया बैन, कहा- उपद्रवी व्यवहार को...

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 06:57 PM (IST)

    मुंबई-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री ने सहयात्री को थप्पड़ मारा जिसके बाद एयरलाइन ने आरोपी पर उड़ान भरने से बैन लगा दिया है। शुक्रवार को हुई इस घटना में फ्लाइट संख्या 6E138 में एक यात्री ने किसी बात पर अपने सहयात्री को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो वायरल हुआ था।

    Hero Image
    इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E138 में हुई थी घटना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, नई दिल्ली। शुक्रवार को मुंबई से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में एक शख्स द्वारा सहयात्री को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी। अब एयरलाइन ने मामले में एक्शन लेते हुए उस पर बैन लगा दिया है। एयरलाइन ने कहा कि उपद्रव मचाने वाले व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी फ्लाइट में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला शुक्रवार का है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E138 में सफर कर रहे एक यात्री ने अपने सहयात्री को किसी बात पर थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। फ्लाइट के कोलकाता में लैंड करते हुए आरोपी को सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया।

    एयरलाइन ने दी जानकारी

    इंडिगो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'उचित जांच के बाद उपद्रवी कस्टमर से जुड़ी घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।' एयरलाइन ने कहा कि उड़ानों में इस तरह के उपद्रवी व्यवहार को हतोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप यात्री को किसी भी फ्लाइट में उड़ान भरने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति पर कितने समय का बैन लगा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक सीट पर बैठे यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया था। पीड़ित इसके बाद रोने लगा और फिर उसे वहां से हटा दिया गया।

    वीडियो में केबिन क्रू को आरोपी से ऐसा नहीं करने के लिए कहते हुए देखा जा सकता है। वहां मौजूद कई लोगों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि उसे किसी को मारने का अधिकार नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Viral Video: इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने शख्स को जड़ा थप्पड़, मच गया हंगामा