Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का हुआ 'गो-अराउंड', पहली बार में नहीं हो सकी लैंडिंग; जानें अधिकारियों ने क्या कहा

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 11:05 PM (IST)

    गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट को लैंडिंग रोकनी पड़ी। डिब्रूगढ़ से आ रही फ्लाइट को पायलट ने सुरक्षा कारणों से हवा में वापस ले जाकर दूसरी बार में सुरक्षित उतारा। एयरलाइन के अनुसार विमान और यात्री सुरक्षित हैं। कंपनी ने बताया कि गो-अराउंड एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें लैंडिंग सुरक्षित न लगने पर पायलट दोबारा प्रयास करता है।

    Hero Image
    गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का हुआ गो-अराउंड (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी एयरपोर्ट पर रविवार को एक इंडिगो फ्लाइट को पहली बार में लैंडिंग रोकनी पड़ी। यह विमान डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी आ रहा था। पायलट ने सुरक्षा कारणों से विमान को दोबारा हवा में ले गए और दूसरी बार में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एयरलाइन ने कहा कि इस घटना से विमान या यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया, "गो-अराउंड विमानन की एक सामान्य प्रक्रिया है। जब पालयट को लगता है कि किसी वजह से लैंडिंग सुरक्षित नहीं होगी, तो वह दोबारा कोशिश करता है। इसमें डरने या घबराने की कोई बात नहीं है।"

    क्या है मामला?

    फ्लाइट संख्या 6E-187 थी, जो डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी जा रही थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी जरूरी जांच प्रक्रिया पूरी की गई, इसके बाद विमान अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गया।।

    क्या होता है गो-अराउंड?

    एविएशन में 'गो-अराउंड' को मिस्ड अप्रोच या अबॉर्टेड लैंडिंग भी कहा जाता है। इसका मतलब है कि विमान लैंडिंग की कोशिश रोककर फिर से हवा में ऊपर चला जाता है और दोबारा लैंडिंग करता है।

    यह कदम पायलट खुद भी ले सकता है और कभी-कभी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) भी ऐसा करने के लिए कहता है। इसके पीछे कई कारण हो सकता है, जैसे रनवे पर कोई बाधा आ जाना, मौसम अचानक खराब हो जाना या विमान का सही एंगल पर न होना।

    खड़े ट्रक में घुस गई तेज रफ्तार रोडवेज बस, कर्नाटक में हुए हादसे में दो यात्रियों की मौत; 12 लोग घायल