Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जबलपुर: लैंडिंग करते ही विमान का टायर हुआ पंचर, अनहोनी का शिकार होने से बची इंडिगो फ्लाइट

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 03:23 PM (IST)

    जबलपुर के डुमना एअरपोर्ट पर इंडिगो के एयरबस विमान का टायर उस समय क्षतिग्रस्त हो गया जब वह यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में खड़ा होने जा रहा था। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। इंडिगो के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आई है जिसे ठीक करने के लिए दिल्ली से एक टीम बुलाई गई है। मरम्मत के बाद विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।

    Hero Image
    विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।

    जेएनएन,जबलपुर। मध्य प्रदेश के डुमना एअरपोर्ट पर सोमवार को करीब 11.30 बजे इंडिगो का एअरबस का विमान का टायर क्षतिग्रस्त हो गया।

    ये हादसा तब हुआ जब एअरबस यात्रियों को उतारने के बाद एप्रान में पार्क करने के लिए ले जाया जा रहा था। गनीमत है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। विमान की मरम्मत के लिए दिल्ली से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडिगो ने कहा है विमान में टेक्निकल खराबी आई है जिसे सुधार किया जा रहा है। सुधार के बाद शाम को इसी विमान को मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा।

    क्या है पूरा मामला?

    सुबह मुंबई से इंडिगो का एअरबस 180 यात्री क्षमता वाला विमान लैंड किया। यात्रियों को उतारने के बाद विमान को एप्रान में खड़े करने के लिए पायलट ले जाने लगे।

    इसी दौरान टायर क्षतिग्रस्त हो गया। सूत्र बता रहे हैं कि टायर में नुकीली धातु (कील नुमा) घुसी थी हालांकि प्रबंधन मामले को दबा रहा है। घटना स्थल के करीब से सभी को हटा दिया गया है ताकि मामले की जानकारी सार्वजनिक न हो।

    विमान कंपनी ने क्या कहा?

    इंडिगो की तरफ से भी विमान में टेक्निकल खराबी आने की बात कहीं जा रही है। हकीकत में टेक्निकल टीम विमान के टायर को सुधार करने आई है इस काम में करीब एक घंटा लगने का अनुमान है जिसके बाद विमान सुधार कर लिया जाएगा और इसे वापस मुबंई की उड़ान के लिए तैयार किया जाएगा।

    शाम करीब पांच बजे इस विमान को मुंबई के लिए उड़ान भरना होता है बताया जा रहा है कि सुधार की वजह से सोमवार को मुंबई जाने के लिए विमान देरी से उड़ान भरेगा।

    यह भी पढ़ें: 'हाईकोर्ट छुट्टी पर है क्या...', राज ठाकरे के खिलाफ याचिका की सुनवाई के दौरान क्यों नाराज हो गया SC