विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: जहां पाकिस्तान करने वाला था मिसाइल टेस्टिंग, वहां भारत ने किया INS सूरत से सफल परीक्षण

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 24 Apr 2025 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2025 04:10 PM (IST)

Pahalgam Terrorist Attack भारतीय नौसेना ने स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सूरत से समुद्र Arabian Sea में तेजी से उड़ाने वाले टारगेट ...और पढ़ें

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत आईएनएस सूरत ने समुद्र में तेजी से उड़ाने वाले टारगेट पर सटीक हमला किया।(फाइल फोटो)
भारतीय नौसेना ने युद्धपोत आईएनएस सूरत ने समुद्र में तेजी से उड़ाने वाले टारगेट पर सटीक हमला किया।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्वदेशी निर्देशित मिसाइल Destroyer ने समुद्र में टारगेट को हिट किया।
  2. पाकिस्तान ने अरब सागर क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण करने का एलान किया है।

एएनआई, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack)  के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन मोड में है। राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक मोर्चे पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने मंगलवार को पांच बड़े फैसले लिए। इसी बीच भारतीय नौसेना ने अपने बनाए स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस सूरत ने समुद्र में तेजी से उड़ाने वाले टारगेट पर सटीक हमला किया है।

 स्वदेशी निर्देशित मिसाइल Destroyer ने समुद्र में टारगेट को हिट किया।  इस  उपलब्धि से नौसेना और भी ज्यादा ताकतवर हो चुकी है। यह उपलब्धि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के विजन को दिखाता है।

अरब सागर में पाक करने जा रहा मिसाइल टेस्टिंग

अरब सागर में किया गया है यह सफल परीक्षण इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि, पाकिस्तान भी इसी इलाके में मिसाइल टेस्टिंग करने जा रहा है। हाल ही में पाकिस्तान ने नोटिफिकेशन जारी किया था। पाकिस्तान ने अरब सागर क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण करने का एलान किया है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मारने करने वाली होगी। आशंका जताई जा रही है कि 24-25 अप्रैल को कराची तट  पर किया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में पीएम आवास में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने पांच अहम फैसले लिए।

भारत ने लिए ये पांच बड़े फैसले

  • 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित रहेगी, जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता।
  • एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। जो लोग वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर चुके हैं, वे 01 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
  • पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) वीजा के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पाकिस्तानी नागरिकों को अतीत में जारी किए गए किसी भी एसवीईएस वीजा को रद्द माना जाएगा। एसवीईएस वीजा के तहत वर्तमान में भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे हैं।
  • नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया जाता है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक सप्ताह का समय है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को भारत वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे। सेवा सलाहकारों के पांच सहायक कर्मचारियों को भी दोनों उच्चायोगों से वापस बुलाया जाएगा।
  • उच्चायोगों की कुल संख्या को वर्तमान 55 से घटाकर 30 किया जाएगा, जिसे 01 मई 2025 तक और कम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'मोदी को बता देना...', आतंकियों ने पति को गोली मारने के बाद पत्नी से क्यों कहा था; सेना के पूर्व अधिकारी ने बताया