Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय तटरक्षक बल को बड़ी सफलता, समंदर में पकड़े 7 बांग्लादेशी मछुआरे

    Updated: Tue, 10 Dec 2024 08:07 PM (IST)

    भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस बीच भारतीय तटरक्षक बल को बड़ी कामयाबी मिली है। समुद्र में गश्त के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने भारत ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारतीय तटरक्षक बल को बड़ी सफलता (फाइल फोटो)

    एजेंसी, नई दिल्ली। बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ समय में बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। अब वहां पर हिंदुओं के मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस बीच भारतीय तटरक्षक बल ने बड़ी कार्रवाई की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कार्रवाई से माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति और बढ़ सकती है। भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ने में लगे 78 मछुआरों के साथ दो बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों को पकड़ा है।

    भारतीय तटरक्षक बल को बड़ी कामयाबी

    जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को कोस्ट गार्ड ने एक साथ दो मछली पकड़ने वाले बड़े ट्रालर को पकड़ा है। बताया जाता है कि भारतीय कोस्ट गार्ड का एक शिप इंटरनेशनल मेरिटाइम बाउंड्री लाइन पर गश्त कर रहा था। इसी दौरान कोस्ट गार्ड ने भारतीय मेरिटाइम जोन में कुछ संदिग्ध हरकत देखी और अपने ऑपरेशन को लॉन्च किया।

    भारतीय तटरक्षक की ओर से इस संबध में एक बयान जारी किया गया और कहा गया कि समुद्री सुरक्षा को बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण अभियान में, भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने भारतीय जलक्षेत्र में मछली पकड़ने में लगे 78 मछुआरों के साथ दो बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों को पकड़ा। भारतीय तटरक्षक जहाज ने IMBL पर गश्त के दौरान भारतीय समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की पहचान की। ICG जहाज ने अनधिकृत मछली पकड़ने की गतिविधियों में लगे 2 बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों को रोका। जहाजों की पहचान 'FV लैला-2' और 'FV मेघना-5' के रूप में की गई, दोनों बांग्लादेश में पंजीकृत हैं और इनमें क्रमशः 41 और 37 चालक दल के सदस्य हैं।

    समुद्र में सतर्क सुरक्षाबल

    उल्लेखनीय है कि भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में सीमावर्ती इलाकों में हर एक्टिविटी पर नजर रख रहा है। समुद्र में अनधिकृत घुसपैठ/अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। भारतीय तटरक्षक बल गतिशील समुद्री क्षेत्र में राष्ट्रीय हितों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहता है। हालांकि, आपको जानना चाहिए कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस प्रकार की गिरफ्तारी भारतीय तटरक्षक बलों द्वारा की गई हैं। समय-समय पर ये बल समुद्र में विभिन्न अभियान चलाते हैं।

    यह भी पढ़ें: 'NDA के पास बहुमत है', जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर बोले किरेन रिजिजू