Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    International Space Station: कौन है शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बालाकृष्णन नायर? 2025 अप्रैल तक अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 21 Aug 2024 11:00 PM (IST)

    International Space Station विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि नासा-इसरो पहल के तहत अगले साल अप्रैल तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भर सकता है। दो भारतीय अंतरिक्ष यात्री-पदनामित ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बालकृष्णन नायर एक्सिओम स्पेस एक्स -4 मिशन के लिए अमेरिका में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

    Hero Image
    अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भर सकते हैं भारतीय यात्री (Image: Representative)

    नई दिल्ली, पीटीआई। नासा-इसरो सहयोग पहल के तहत अगले साल अप्रैल तक भारतीय अंतरिक्ष यात्री के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है। पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह से पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। पिछले साल चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की लैंंडिंग को चिह्नित करने के भारत 23 अगस्त को अपना पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने के लिए तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 अगस्त को भारत का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भारत मंडपम में समारोह में भाग लेंगी और भारतीय अंतरिक्ष हैकथान और इसरो रोबोटिक्स चैलेंज के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।आगामी अंतरिक्ष अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसरो के विज्ञानी सचिव शांतनु भटावडेकर ने कहा कि इसरो-नासा संयुक्त मिशन निसार अगले साल फरवरी के बाद लांच होने की उम्मीद है।

    कौन है शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बालाकृष्णन नायर? 

    पृथ्वी अवलोकन उपग्रह के 12-मीटर रिफ्लेक्टर में एक विसंगति आने पर इसे अमेरिका भेजा गया था। रिफ्लेक्टर अक्टूबर तक वापस आ जाएगा और उपग्रह के साथ एकीकृत हो जाएगा। चूंकि नवंबर से जनवरी सूर्य ग्रहण की अवधि है, इसलिए निसार को फरवरी से पहले लांच नहीं किया जा सकता है।

    दो भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और प्रशांत बालाकृष्णन नायर एक्सिओम स्पेस एक्स-4 मिशन के लिए अमेरिका में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसरो ने शुक्ला को एक्स-4 मिशन के लिए नियुक्त किया है, जबकि नायर बैकअप में रहेंगे। 

    यह भी पढ़ें: Viral Photo: अंतरिक्ष से दिखा भारत का अद्भुत नजारा, NASA के एस्ट्रोनॉट ने खींची दुर्लभ तस्वीर

    यह भी पढे़ं: Sunita Williams को बचाने के लिए नासा के पास सिर्फ 14 दिन, क्या है इसके पीछे का कारण