Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केरल में भारतीय सेना के जवान पर हमला, सैनिक के हाथ-पैर बांधकर पीठ पर लिखा PFI; मामला दर्ज

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 07:38 PM (IST)

    केरल में भारतीय सेना के एक जवान के साथ कथित तौर पर हमले का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दक्षिणी केरल जिले में रविवार रात एक सैनिक पर उसके घर के कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने जवान के साथ मारपीट की और उसके पीठ पर हरे रंग से PFI भी लिख दिया।

    Hero Image
    केरल में भारतीय सेना के जवान पर हमला, सैनिक के हाथ-पैर बांधकर पीठ पर लिखा PFI; मामला दर्ज (फाइल फोटो)

    कोल्लम (केरल), पीटीआई। केरल में भारतीय सेना के एक जवान के साथ कथित तौर पर हमले का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दक्षिणी केरल जिले में रविवार रात एक सैनिक पर उसके घर के कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने जवान के साथ मारपीट की और उसके पीठ पर हरे रंग से PFI भी लिख दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह हमलावरों ने किया जवान पर हमला

    पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि हमलावरों की संख्या छह के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को रविवार देर रात कडक्कल में जवान के घर पास अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले जवान अपनी बाइक से घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि जिस दिन इस घटना को अंजाम दिया गया, वे सैनिक की छुट्टी का आखिरी दिन था। इसके बाद उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था।

    पुलिस ने दर्ज किया आरोपियों के खिलाफ केस

    पुलिस ने बताया कि जवान के बयान के आधार पर छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 147, 153, 323 और 341 के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि अभी तक इस घटना के पीछे का मकसद पता नहीं चल पाया है। साथ ही अभी तक किसी भी संगठन की भूमिका का कुछ पता चला है।

    कडक्कल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत

    कडक्कल पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने जवान की शिकायत का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके घर के पास कुछ लोग खड़े थे। इसके बाद जवान ने घटनास्थल पर खड़े लोगों से सवाल पूछा। उन्होंने बताया कि पास के बगान में कोई व्यक्ति नशे की हालत में पड़ा हुआ है। उन्होंने जवान से पूछा कि क्या वह उस शख्स को जानते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'भारतीय वायुसेना के लिए नए युग की शुरुआत, IAF की रीढ़ बनेगा C-295 विमान'; भदौरिया ने बताया ऐतिहासिक दिन

    सैनिक के हाथ-पैर बांधकर पीठ पर लिखा PFI

    अधिकारी ने बताया कि सैनिक उन लोगों के साथ बगान में गया। तभी हमलवारों ने एक-एक कर जवान पर हमला करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने सैनिक के हाथ पैर को भी बांध दिया। इसके बाद उन्होंने जवान के पीठ पर हरे रंग की स्याही से पीएफआई लिख दिया। पुलिस ने बताया कि सिपाही को ज्यादा चोटें नहीं आई है।

    भारत सरकार ने लगाया था PFI पर प्रतिबंध

    बता दें कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर भारत सरकार ने पिछले साल प्रतिबंध लगाया था। जवान पर हमला उस समय किया गया, जब वह एक दिन छुट्टी पर जाने वाला था। फिलहाल जवान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अपने घर पर ही है।

    यह भी पढ़ें- UN में रुचिरा कंबोज की दो टूक; जी-20 में हमारे रुख की हुई पुष्टि, सतत विकास लक्ष्य के प्रति भारत प्रेरक उदाहरण