Move to Jagran APP

बंगाल की खाड़ी में गरजेंगे भारतीय वायु सेना के राफेल विमान, दुश्‍मन का छूटेगा पसीना, जानें पूरा मामला

आगामी सात मार्च को जैसलमेर के पोखरण में वायुसेना अपने सैन्य अभ्यास वायुशक्ति में पहली बार राफेल विमानों का प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही इस सैन्य अभ्यास में वायुसेना के 148 विमान अपनी ताकत की झलक दिखाएंगे। इस सैन्य अभ्यास मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Wed, 02 Mar 2022 07:11 PM (IST)Updated: Wed, 02 Mar 2022 07:40 PM (IST)
बंगाल की खाड़ी में गरजेंगे भारतीय वायु सेना के राफेल विमान। एजेंसी।

नई दिल्ली, एजेंसी। आगामी सात मार्च को जैसलमेर के पोखरण में वायुसेना अपने सैन्य अभ्यास वायुशक्ति में पहली बार राफेल विमानों का प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही इस सैन्य अभ्यास में वायुसेना के 148 विमान अपनी ताकत की झलक दिखाएंगे। इस सैन्य अभ्यास मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे। दूसरी, ओर विशाखापत्तनम के पास बंगाल की खाड़ी में 'मिलन' नौसैनिक अभ्यास भी एक से चार मार्च के लिए जारी है। इस नौसैनिक अभ्यास में 26 युद्धपोत, 21 विमान व एक पनडुब्बी शामिल होंगे।

loksabha election banner

राफेल विमान का पहली बार होगा प्रदर्शन

वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार वायुसेना के सैन्य अभ्यास वायुशक्ति में भारत को हासिल हुए राफेल विमान का पहली बार प्रदर्शन किया जाएगा। पोखरण में हर तीन साल पर वायुशक्ति सैन्य अभ्यास किया जाता है। पिछली बार यह सैन्य अभ्यास 2019 में हुआ था। इस सैन्य अभ्यास में शामिल होने वाले कुल 148 विमानों में से 109 युद्धक हैं। इनमें जगुआर जेट, सुखोई-30, मिग-29, तेजस और विभिन्न क्षमताओं वाले युद्धक विमान शामिल हैं। इस सैन्य अभ्यास में आकाश मिसाइल प्रणाली और स्पाइडर मिसाइल प्रणाली का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में मिलन-22 नौसैनिक युद्धाभ्यास

कारगो विमानों में सी17 और सी130जे भी शामिल होंगे। दूसरी ओर, विशाखापत्तनम के पास बंगाल की खाड़ी में मिलन-22 नौसैनिक युद्धाभ्यास चल रहा है। इस नौसैनिक अभ्यास का मकसद समुद्री सहयोग बढ़ाना और विभिन्न नौसेनाओं के साथ भागीदारी में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना। इस युद्धाभ्यास में नौसैनिक हथियारों, पनडुब्बी, क्रास डेक हेलीकाप्टर लैंडिंग, नौसैनिक विमानों की उड़ानों आदि का अभ्यास किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.