Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में जन्मा व्यक्ति ही बन सके राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री

    By Edited By:
    Updated: Fri, 07 Dec 2012 10:03 PM (IST)

    नई दिल्ली। विदेश में जन्मे व्यक्ति के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनने पर रोक लगाने की मांग से संबंधित एक निजी विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में भाजपा सदस्य भोला सिंह ने पेश किया है। उन्होंने इसके लिए संविधान संशोधन की मांग की। सिंह के इस विधेयक से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा फिर गरमा सकता है। सिंह का

    नई दिल्ली। विदेश में जन्मे व्यक्ति के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बनने पर रोक लगाने की मांग से संबंधित एक निजी विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में भाजपा सदस्य भोला सिंह ने पेश किया है। उन्होंने इसके लिए संविधान संशोधन की मांग की। सिंह के इस विधेयक से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल का मुद्दा फिर गरमा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिंह का कहना है कि भारत में जन्मे शख्स को ही राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जैसे उच्च पदों पर बैठने का अधिकार होना चाहिए। सिंह ने बीपीएल परिवारों के लिए वर्ष में 240 दिन रोजगार गारंटी का बिल भी पेश किया है। लोकसभा में 47 निजी विधेयक पेश किए गए हैं। भाजपा सदस्य अर्जुन राम मेघवाल ने उच्च शिक्षा में ऋण के लिए एजुकेशन बैंक आफ इंडिया बिल, 2012 पेश किया। कांग्रेस सांसद जेपी अग्रवाल ने हाई कोर्ट की और खंडपीठ स्थापित करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक का प्रस्ताव दिया है। अकाली सदस्य रतन सिंह ने हिंदू की परिभाषा से सिख, जैन और बौद्ध धर्म को अलग करने के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया है। निर्दलीय सदस्य ओम प्रकाश का विचक्राफ्ट बिल [जादूटोने पर रोक] रद हो चुका है। वोटिंग के समय वह खुद गैरहाजिर थे।

    राज्यसभा में भी शुक्रवार को 28 निजी विधेयक पेश हुए। भाजपा सदस्य प्रभात झा ने काले धन पर रोक के वास्ते मान्यता प्राप्त दलों के लिए सरकारी खर्चे पर चुनाव कराने का बिल पेश किया। एक विधेयक में खाने की बर्बादी और दिखावे पर रोक के लिए सादगीपूर्ण विवाह का कानून बनाने और एक बिल में युवाओं के लिए अनिवार्य सैन्य शिक्षा की मांग की गई है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर