Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो साल में इतने लाख करोड़ का हाईवे बनाएगी केंद्र सरकार, गडकरी बोले- अमेरिका की तरह बन जाएंगी नॉर्थ ईस्ट की सड़कें

    By Agency Edited By: Chandan Kumar
    Updated: Mon, 14 Apr 2025 06:00 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि केंद्र सरकार अगले दो वर्षों में देशभर के हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में 784 प्रोजेक्ट्स शुरू होंगे जिनमें 3.73 लाख करोड़ की लागत आएगी। असम और बिहार में क्रमशः 57696 करोड़ और 90000 करोड़ की परियोजनाएं जारी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि पूर्वोत्तर की सड़कें अमेरिका के मानकों के अनुरूप बनें।

    Hero Image
    असम-बिहार में हजारों करोड़ की परियोजनाएं जारी की जाएंगी।

    पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार देशभर में हाईवे को मजबूत करने के लिए अगले दो साल में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और वहां की सड़कें अमेरिका की सड़कों के समान बनाई जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी। गडकरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि केंद्र का उद्देश्य देश के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप बनाना है।

    पूर्वी राज्यों में 784 हाईवे परियोजनाएं होंगी चालू 

    उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर में सड़क बुनियादी ढांचे को सुधारने की तत्काल आवश्यकता है, क्योंकि यह क्षेत्र भौगोलिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वी राज्यों में 784 हाईवे परियोजनाएं चालू की जाएंगी, जिनकी अनुमानित लागत 3,73,484 करोड़ रुपये है।

    गडकरी ने यह भी बताया कि असम में 57,696 करोड़ रुपये और बिहार में लगभग 90,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अलावा, नागपुर में 170 करोड़ रुपये की लागत से एक मास रैपिड ट्रांसपोर्ट पायलट परियोजना भी चल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क की लंबाई में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है, जो मार्च 2014 में 91,287 किलोमीटर से बढ़कर 1,46,204 किलोमीटर हो गई है।

    यह भी पढ़ें: कर्नाटक: स्कैन के दौरान महिला ने लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप, डॉक्टर पर हुआ हमला

    comedy show banner
    comedy show banner