Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कॉमनवेल्थ 2030 की मेजबानी के लिए नाइजीरिया ने भी दिखाई दिलचस्पी, भारत ने पहले रखा था प्रस्ताव

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 05:22 AM (IST)

    भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए नाइजीरिया से प्रतिस्पर्धा करनी होगी क्योंकि दोनों देशों ने औपचारिक बोलियाँ प्रस्तुत की हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में चुना है। कॉमनवेल्थ स्पो‌र्ट्स (सीएस) अब दोनों प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगा जिसमें सितंबर के अंत में व्यक्तिगत प्रस्तुतियाँ शामिल हैं।

    Hero Image
    भारत और नाइजीरिया ने 31 अगस्त 2025 की समय सीमा तक प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए नाइजीरिया से टक्कर मिलेगी। नाइजीरिया ने भी खेलों की मेजबानी के लिए औपचारिक बोली प्रस्तुत की है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अहमदाबाद को मेजबान शहर के रूप में चुना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉमनवेल्थ स्पो‌र्ट्स (सीएस) ने कहा कि भारत और नाइजीरिया ने 31 अगस्त 2025 की समय सीमा तक प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। अब दोनों प्रस्तावों का मूल्यांकन सीएस कार्यकारी बोर्ड द्वारा नियुक्त आयोग करेगा, जिसमें सितंबर के अंत में लंदन में व्यक्तिगत प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

    मूल्यांकन आयोग की अध्यक्षता सैंड्रा ओसबोर्न कर रही हैं। कनाडा ने भी बोली लगाने में रुचि दिखाई थी, लेकिन बजटीय बाधाओं के कारण पीछे हट गया। सीएस के अध्यक्ष डोनाल्ड रुकारे ने दोनों देशों के प्रस्तावों की सराहना की है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: इस साल क्रिकेट के रोमांच में लगेगा तड़का जब तीन बार आमने-सामने आएंगे भारत और पाकिस्तान