विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता', विदेश मंत्री जयशंकर ने आखिर ऐसा क्यों कहा?

Published: Tue, 15 Apr 2025 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 15 Apr 2025 11:46 PM (IST)

विदेश मंत्री जयशंकर ने बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए महत्वपूर्ण परिवर्तन को ...और पढ़ें

पाकिस्तान कई तरह से अपनी बुरी आदतें अपनाए हुए हैं: एस जयशंकर।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)
पाकिस्तान कई तरह से अपनी बुरी आदतें अपनाए हुए हैं: एस जयशंकर।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

HighLights

  1. अभी भी कई बुरी आदतें अपनाए हुए है पड़ोसी देश: विदेश मंत्री
  2. 2014 के बाद पाकिस्तान को दिया गया सख्त संदेश: एस जयशंकर

पीटीआई,आणंद। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा,"भारत बदला है। काश मैं यह कह पाता कि पाकिस्तान बदला है। दुर्भाग्य से वे कई तरह से अपनी बुरी आदतें अपनाए हुए हैं। मैं कहूंगा कि 26/11 मुंबई हमला एक निर्णायक मोड़ था। मुझे लगता है कि तब सभी राजनीतिक दलों समेत भारतीय जनता ने भी कहा- बस, बहुत हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि 2014 के बाद जब सरकार बदली पाकिस्तान को एक सख्त संदेश दिया गया कि अगर आतंकी गतिविधियां कीं, तो उसका बुरा नतीजा होगा। इस दौरान हम आर्थिक और राजनीतिक रूप से विकसित हुए और दुनिया में हमारी स्थिति बेहतर हुई।

भारत सरकार पाकिस्तान के बारे में चर्चा नहीं करती: एस जयशंकर

चरोतर यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित एक कार्यक्रम में जहां जयशंकर ने बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में आए महत्वपूर्ण परिवर्तन को स्वीकार किया। वहीं, उन्होंने कहा कि इसके उलट पाकिस्तान नहीं बदला है। भारत सरकार पाकिस्तान के बारे में अब ना के बराबर ही चर्चा करती है।  विदेश मंत्री ने कहा कि अपने मूल्यवान समय को उनके लिए बेकार करने की जरूरत नहीं है।

वहीं, 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन संघर्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भारत की प्रतिक्रिया को लेकर कहा,"प्रधानमंत्री बिल्कुल स्पष्ट थे और उनके दिमाग में कोई दूसरा विचार नहीं था। सबसे पहली बैठक में यह घोषणा की गई कि हम जवाब देंगे। इसलिए फैसला लिया गया क्योंकि इसमें काफी भरोसा था। और सिस्टम भी समझ गया कि अब फैसला ले लिया गया है, इसलिए रास्ता तलाशो। और सिस्टम ने रास्ता खोजा।"

यह भी पढ़ें: 'कुछ लोग दावा करते हैं कि...', इशारों-इशारों में जयशंकर ने साधा निशाना; अमेरिका को भी खूब सुनाया