Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भारत में दिखाई देगा सबसे लंबा चंद्रगहण, 2018 के बाद पहली बार बन रहा ऐसा संयोग; क्या है टाइमिंग?

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    भारत में 2022 के बाद सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण 7 और 8 सितंबर की मध्यरात्रि को होगा। 27 जुलाई 2018 के बाद यह पहला मौका होगा जब इसे देश के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा। पूर्ण ग्रहण रात 11.01 बजे शुरू होकर 12.23 बजे तक रहेगा जिसकी अवधि 82 मिनट होगी।

    Hero Image
    देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा (फोटो: रॉयटर्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में वर्ष 2022 के बाद दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण सात और आठ सितंबर की मध्यरात्रि को होगा। 27 जुलाई 2018 के बाद यह पहली बार होगा, जब देश के सभी हिस्सों से पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुणे स्थित राष्ट्रीय रेडियो खगोल भौतिकी केंद्र में एसोसिएट प्रोफेसर दिव्या ओबेराय ने कहा, ''अगले चंद्रग्रहण के लिए आपको 31 दिसंबर 2028 तक इंतजार करना होगा।'' इसका आंशिक चरण सात सितंबर को रात 9.57 बजे से देखा जा सकेगा।

    ये रहेगी टाइमिंग

    पूर्ण ग्रहण रात 11.01 बजे से रात 12.23 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि 82 मिनट होगी। आंशिक ग्रहण रात 1.26 बजे समाप्त होगा और ग्रहण आठ सितंबर को सुबह 2.25 बजे समाप्त होगा।

    सूर्य ग्रहण के विपरीत, पूर्ण चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती और इसे नंगी आंखों, दूरबीन या टेलीस्कोप से देखा जा सकता है।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- Lunar and Solar Eclipse 2025 : सात को चंद्र और 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों की खुल सकती है किस्मत!