यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lunar and Solar Eclipse 2025 : सात को चंद्र और 21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों की खुल सकती है किस्मत!
बरेली से खबर है कि सितंबर में चंद्र और सूर्य ग्रहण लगेंगे। पितृपक्ष में इन ग्रहणों का विशेष महत्व है। ...और पढ़ें

HighLights
- सितंबर में लगेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण |
- पितृपक्ष में ग्रहणों का विशेष महत्व |
- कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली हो सकता है |
जागरण संवाददाता, बरेली । इस वर्ष सितंबर में सात सितंबर को चंद्र और 21 को सूर्य ग्रहण लगेगा। पितृपक्ष भी सात सितंबर से 21 सितंबर तक होगा। ऐसे में पितृपक्ष में ग्रहण लगने का बड़ा महत्व माना जा रहा है। इस दौरान न्याय प्रदाता और कर्मफलदाता शनि भी मीन राशि में वक्री होंगे, जिससे राशियों पर भी बड़ा असर देखने को मिलेगा।
भाद्रपद की पूर्णिमा को लगेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिषाचार्य डॉ. विपिन शर्मा के अनुसार वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण रविवार को भाद्रपद की पूर्णिमा को लगेगा। ग्रह सात सितंबर को 9:57 मिनट से आठ सितंबर की रात 1:26 मिनट तक रहेगा। इसका सूतक काल दोपहर 12:35 बजे पर शुरु हो जाएगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण शुरू होने से नौ घंटे पहले लग जाता है। भारत के साथ ही फ्रांस, इग्लैंड, जर्मनी, इटली, आस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, अमेरिका और अफ्रीका पर भी दिखाई देगा। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा। इस दौरान राहु चंद्रमा भी कुंभ में रहेंगे।
वहीं, 21 सितंबर को दूसरा सूर्य ग्रहण सर्वपितृ अमावस्या को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो कि 21 सितंबर रात 11 बजे से शुरु होकर 22 सितंबर सुबह 3.24 मिनट तक रहेगा। ऐसे में यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि में पितृपक्ष में लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत को छोड़कर न्यूजीलैंड, फिजी, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में दिखेगा।
इन राशियों के लिए हो सकता है ग्यशाली
उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान लगने वाला चंद्र ग्रहण कर्क, मीन, मकर, मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। जातकों को आकस्मिक धनलाभ, काम-कारोबार में तरक्की, नौकरीपेशा को पदोन्नति और निवेश से लाभ मिल सकता है। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। देश- विदेश की यात्रा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। संपत्ति खरीदने या वाहन लेने के लिए भी समय शुभ है। वृषभ, सिंह, कन्या, तुला, और कुंभ राशि वालों पर मिला जुला असर रहेगा।
