Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    India Coronavirus Updates: 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8,380 मामले, 193 लोगों की मौत

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 31 May 2020 09:50 AM (IST)

    India Coronavirus Updates देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 82 हजार 143 पहुंच गई है। ...और पढ़ें

    India Coronavirus Updates: 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8,380 मामले, 193 लोगों की मौत

    नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के कारण हाताल और खराब होते जा रहे हैं। वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 1.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 8,380 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 193 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 82 हजार 143 पहुंच गई है। इसमें से 89,995 एक्टिव केस हैं, अब तक 86,983 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 5164 लोगों की जान जा चुकी है।

    देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, गुजरात, राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु में नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। महाराष्ट्र में अकेले 65 हजार से अधिक मामले हैं और 2,197 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य तमिलनाडु में 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 12 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली में रोजाना नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार नए मामलों की संख्या बढ़ रही है। यहां कोरोना संक्रमण की संख्या 18 हजार से ज्यादा है, जिसमें से 10 हजार एक्टिव केस हैं।

    देश में कुल संक्रमित

    राज्य - संक्रमित

    महाराष्ट्र - 65,168

    तमिलनाडु - 21,184

    दिल्ली - 18,549

    गुजरात - 16,343

    राजस्थान - 8,617

    मध्य प्रदेश - 7,891

    उत्तर प्रदेश - 7,445

    बंगाल - 5,130

    बिहार - 3,636

    आंध्र प्रदेश - 3,569

    कर्नाटक - 2,922

    तेलंगाना - 2,499

    जम्मू-कश्मीर - 2,341

    पंजाब - 2,233

    हरियाणा - 1,923

    ओडिशा - 1,819

    केरल - 1,208

    असम - 1,185

    उत्तराखंड - 749

    झारखंड - 563

    छत्तीसगढ़ - 447

    हिमाचल प्रदेश - 313

    चंडीगढ़ - 289

    त्रिपुरा - 268

    लद्दाख - 74

    गोवा - 70

    मणिपुर - 62

    पुडुचेरी - 51

    अंडमान-निकोबार - 33

    मेघालय - 27

    अरुणाचल - 4

    मिजोरम - 1

    सिक्किम - 1