विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी से मिलेगी राहत, बिहार से लेकर नॉर्थ-ईस्ट तक बरसेंगे बादल; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Published: Mon, 01 Apr 2024 07:56 AM (IST)

Weather Update जहां पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी और बारिश जारी है। वहीं पिछले कई दिनों से उत्तर भारत के ...और पढ़ें

बारिश से मिलेगी बढ़ती गर्मी से राहत (फाइल फोटो)
बारिश से मिलेगी बढ़ती गर्मी से राहत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूर्वोत्तर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
  2. छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ होगी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: आज से अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है और गर्मी ऐसी की मई-जून महीने की याद आ जाए। पूरे उत्तर भारत में गर्मी का एहसास तेजी से बढ़ने लगा है। दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार तक धूप अब लोगों को झुलसाने लगी है। शाम के वक्त हवा चलने से जहां मौसम में थोड़ी ठंडक देखी जाती है वहीं दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लग जाता है। बढ़ती गर्मी पर बारिश लगाम लगाने वाला है। इसकी भविष्यवाणी की है। 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे को आंधी-तूफान के साथ ही बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में 1 अप्रैल यानि आज तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गरजना की भी आशंका है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है। रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच दिन भर तेज धूप भी खिली रही। हवा चली, लेकिन गर्मी कम नहीं हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 एवं 20 डिग्री रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather: चार साल में सबसे ठंडा मार्च, बारिश भी हुई कम; जानिए अप्रैल के पहले दिन कैसा रहेगा मौसम

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश 

आईएमडी के अनुसार, चार दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि होने से गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले में 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: चार दिनों तक गर्मी से हाल रहेगा बेहाल, इन 4 जिलों में बारिश का अनुमान; आज ऐसा रहेगा बिहार का मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान इन जगहों पर होगी बारिश

IMD ने मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों के दौरान, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली गिर सकती है। वहीं, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।