विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: चार दिनों तक गर्मी से हाल रहेगा बेहाल, इन 4 जिलों में बारिश का अनुमान; आज ऐसा रहेगा बिहार का मौसम

Published: Mon, 01 Apr 2024 07:32 AM (IST)

Bihar Ka Mausam आज पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिम हवा के कारण सुबह ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. सुबह में हल्की ठंड, दिन चढ़ते ही बढ़ने लगती तपिश
  2. मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today उत्तर दिशा से हवाओं का प्रवाह बने होने के कारण सुबह में हल्की ठंड व दिन में तीखी धूप के साथ तापमान में वृद्धि होगी। चार दिनों तक मौसम शुष्क बने होने के साथ तापमान में दो से चार डिग्री वृद्धि होने से गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।

प्रदेश का अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने के आसार हैं। रविवार को पटना व आसापास इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहने के साथ दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई।

गया के वजीरगंज में 4.6 मिमी, नवादा के हिसुआ में 3.2 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 2.2 मिमी, गया के फतेहपुर में दो मिमी एवं बांका में एक मिमी वर्षा हुई। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

मोतिहारी को छोड़कर पटना समेत सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने गया, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद जिले में 24 घंटों के दौरान हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

गया के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री, औरंगाबाद में दो डिग्री, डेहरी में 0.6 डिग्री,बक्सर में 1.2 डिग्री, भोजपुर में 0.6 डिग्री, छपरा में 3.7 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 3.4 डिग्री, शेखपुरा में 2.8 डिग्री, बांका में 4.5 डिग्री, भागलपुर में चार डिग्री, कटिहार में 3.5 डिग्री, पूर्णिया में 2.7 डिग्री, अररिया में 1.7 डिग्री, फारबिसगंज में 2.6 डिग्री, खगड़िया में तीन डिग्री, बेगूसराय में 2.1 डिग्री, वैशाली में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 37.7 23.7

गया 38.2 20.4

भागलपुर 37.3 23.4

मुजफ्फरपुर 36.0 24.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

यह भी पढ़ें-

IGIMS Patna के डॉक्टर्स का कमाल, 70 वर्षीय वृद्धा की पूरी कोहनी बदल दी; तीन महीने से दर्द में जी रही थी मह‍िला

Patna Airport: कल से पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे 46 जोड़ी विमान, दिल्ली, बेंगलुरु और आयोध्या के लिए फ्लाइट बढ़ाई