Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर भारत में भीषण शीत लहर का अलर्ट, 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा मौसम; इन राज्यों के लिए बड़ी चेतावनी

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 06:34 PM (IST)

    पहाड़ों में बर्फबारी और तेज हवाओं ने उत्तर भारत में ठंड का सितम बढ़ा दिया है। नए साल की शुरुआत भी शीतलहर के बीच होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और राजस्थान में घने कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में पारा गिरेगा।

    Hero Image
    भीषण ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल में उत्तर भारत को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 4 जनवरी को उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत में 30 दिसंबर से शीत लहर बढ़ने का भी अनुमान है। 1 से 3 जनवरी तक पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट वर्षा और बर्फबारी की उम्मीद है। पश्चिम विक्षोभ की वजह से पंजाब और हरियाणा में बारिश की भी संभावना है।

    आईएमडी के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में और पूर्वोत्तर के राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति देखने को मिलेगी। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ शीतलहर की चपेट में हैं। इन राज्यों में घना कोहरे का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

    उधर, हिमालच प्रदेश में शीतलहर और बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जम्मू और कश्मीर भी शीतलहर की चपेट में है।

    यहां सीवियर कोल्ड डे की संभावना

    हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर 30 दिसंबर को कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे की स्थित बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 30 दिसंबर की देर रात घना से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है। राजस्थान में भी कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति देखने को मिलेगी।

    क्या है कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे?

    मौसम विभाग के मुताबिक जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे पहुंच जाता है और अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है तो उसे कोल्ड-डे कहते हैं। वहीं यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो जाए तो सीवियर कोल्ड डे घोषित किया जाता है।

    अगले तीन दिनों का हाल

    • 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। वहीं पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में शीत लहर की चपेट में होंगे। असम और मेघालय में भी घना कोहरा पड़ेगाा।
    • 1 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर चलेगी। हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय में घना कोहरा पड़ेगा।

    • 2 जनवरी को भी पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर का प्रभाव जारी रहेगा। घना कोहरे कम होगा। वहीं उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं तेज होंगी। वायुमंडल की नमी में भी कमी आने की उम्मीद है।

    आने वाले दिनों में इन क्षेत्रों में गिरेगा पारा

    • उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस और पंजाब में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में कोई अहम बदलाव की उम्मीद नहीं हैं।
    • मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। अगले 5 दिनों के दौरान 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

    • पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आने वाले 3 दिनों के दौरान 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद है।
    • महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की आशंका है।

    यह भी पढ़ें:  'मैं लोगों की चौकीदार हूं', विरोध प्रदर्शनों के बाद पहली बार संदेशखाली पहुंचीं ममता, भाजपा पर साधा निशाना

    यह भी पढ़ें: 'जब धांधली का पता चलता है तो भाजपा युवाओं पर लाठीचार्ज करती है', पटना की घटना पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा