Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'शादी के 10 दिन बाद ही केस कर दिया', IIT ग्रेजुएट के गंभीर आरोप; कहा- उगाही कर रही भाभी

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 03:48 PM (IST)

    हैदराबाद की एक युवती ने अपनी भाभी पर परिवार को फर्जी केस में फंसाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि उसकी भाई की शादी को केवल 10 दिन ही हुए थे। लेकिन उसकी भाभी लगातार पूरे परिवार को परेशान कर रही थी। वह 10 दिन बाद चली गई और हमारे परिवार पर केस कर दिया। उसने कहा कि 5 साल के बाद भी ट्रायल शुरू नहीं हुआ है।

    Hero Image
    युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है (फोटो: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष का केस सामने आने के बाद से अब तक कई मामले उजागर हो चुके हैं, जिसमें पुरुषों को फर्जी केस में फंसाकर पैसे ऐंठने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का दावा किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा ही एक वीडियो हैदराबाद की रहने वाली प्रत्युषा छल्ला ने भी शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनकी भाई की शादी को महज 10 दिन हुए थे, लेकिन उनकी भाभी ने परिवार के खिलाफ धारा 498 के तहत फर्जी मुकदमा कर दिया हैं।

    आईआईएम से पढ़ी हैं प्रत्युषा

    प्रत्युषा खुद आईआईटी गांधीनगर और आईआईएम अहमदाबाद से पासआउट हैं। उन्होंने एक लंबी वीडियो बनाकर यूट्यूब पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है। प्रत्युषा ने कहा कि उनकी भाभी उनके परिवार और भाई से उगाही कर रही हैं।

    उन्होंने बताया कि उनके भाई हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर हैं। प्रत्युषा के भाई की शादी 2019 में राजमुंदरी की एक महिला से हुई थी। लेकिन यह शादी केवल 10 दिन ही चल पाई।

    उसने मेरे माता-पिता के साथ बदतमीजी की। उन्हें अपशब्द कहे। मेरे भाई को उसके ही बेडरूम में नहीं आने दिया। कई बार सुसाइड करने की धमकी दी। मेरी भाभी, उसकी बहन, उसका भाई और उसका बॉयफ्रेंड मिलकर उगाही करने का प्लान बना रहे थे। उसकी बहन ने भी अपन ससुराल में ऐसा ही किया था। 10 दिन बाद वह हमारा घर छोड़कर चली गई। उसने हमारे खिलाफ केस फाइल किए। ये एफआईआर बिना हमारी जानकारी और जांच-पड़ताल के दर्ज हुई।

    - प्रत्युषा छल्ला

    5 साल से लटका मामला

    • प्रत्युषा ने कहा कि आरोप 5 साल पहले लगाए गए थे, लेकिन उनका परिवार अभी भी इसे झेल रहा है। उन्होंने कहा, 'इस बात को 5 साल हो चुके हैं, लेकिन केस का ट्रायल भी अभी तक शुरू नहीं हुआ है। यह ट्रॉमा देने वाला है। मेरे माता-पिता की तबियत लगातार खराब हो रही है।'
    • प्रत्युषा ने कहा कि इन पेंडिंग केस की वजह की उन्हें काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। शानदार एकेडमिक रिकॉर्ड के बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिल पा रही है। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

    यह भी पढ़ें: झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, डिजिटल अरेस्ट रखा; परेशान शिक्षिका ने की खुदकुशी