यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नौकरी से निकाला तो पूर्व कर्मचारी ने कर दी हत्या, हैदराबाद में दिनदहाड़े हुआ बड़ा कांड
हैदराबाद के मौलाली में शुक्रवार को एक रियल एस्टेट कारोबारी श्रीकांत रेड्डी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के ...और पढ़ें

HighLights
- हैदराबाद में रियल एस्टेट कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या
- पूर्व कर्मचारी और उसके साथी ने मिलकर चाकू से किया हमला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शुक्रवार को हैदराबाद के मौलाली स्थित एचबी कॉलोनी में दिनदहाड़े एक रियल एस्टेट कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय श्रीकांत रेड्डी के रूप में हुई है, जो एचबी कॉलोनी में रहते थे।
पुलिस के मुताबिक, इस वारदात के पीछे मुख्य आरोपी लालापेट निवासी धनराज है जिसने कुछ समय पहले तक श्रीकांत के यहां काम किया था। लेकिन वह अक्सर नशे में काम पर आता था और समस्याएं खड़ी करता था। इसी वजह से करीब 20 दिन पहले श्रीकांत ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद भी धनराज बार-बार श्रीकांत से वापस नौकरी में रखने की मांग करने उनके ऑफिस जाता था।
शराब के लिए श्रीकांत से लिए पैसे
शुक्रवार दोपहर को भी धनराज अपने दोस्त डेनियल के साथ ऑफिस पहुंचा। दोनों ने श्रीकांत से 1200 रुपये लेकर शराब खरीदी और पीने के बाद शाम करीब 5.30 बजे फिर ऑफिस लौटे। वहां धनराज ने फिर से नौकरी की मांग की, लेकिन श्रीकांत ने उसे मंगलवार को आने को कहा।
जब श्रीकांत ऑफिस से बाहर निकले तो धनराज और डेनियल ने उनका पीछा करता हुए बाहर आए। अचानक दोनों ने उन पर हमला कर दिया। एसीपी वाई वेंकट रेड्डी ने बताया कि धनराज के कहने पर डेनियल ने चाकू से श्रीकांत पर वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी की तलाश है जारी
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
