Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश का एकमात्र शहर हैदराबाद ने जीता 'वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022', मुख्यमंत्री राव ने जाहिर की खुशी

    By AgencyEdited By: Monika Minal
    Updated: Sat, 15 Oct 2022 01:12 PM (IST)

    भारत के एकमात्र शहर हैदराबाद को वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड 2022 मिला है। इसे एक कैटेगरी अवार्ड भी दिया गया। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने इस मौके पर खुशी जाहिर की है। हैदराबाद का चुनाव किया गया और यह तेलंगाना और भारत के लिए गर्व की बात है।

    Hero Image
    दुनिया में ग्रीन सिटी का सम्मान हैदराबाद को मिला

    हैदराबाद, प्रेट्र। दक्षिण कोरिया में आयोजित एक अवार्ड समारोह में दुनिया भर के शहरों में  एक भारतीय शहर ने गीन सिटी का सम्मान अपने नाम कर लिया। यह समारोह 14 अक्टूबर को किया गया था। प्रतियोगियों में हैदराबाद भी शामिल था।  मुख्यमंत्री ने इसपर खुशी और गर्व दोनों प्रकट किया है, साथ ही कहा है कि इस उपलब्धि को पाने के बाद भी व्यवस्था आगे भी कायम रखनी चाहिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हैदराबाद ने झटके दो पुरस्कार 

    दुनिया के ग्रीन सिटी का अवार्ड देश के एकमात्र शहर हैदराबाद को मिला। इसके अलावा लिविंग ग्रीन फार इकोनामिक रिकवरी और इनक्लूसिव ग्रोथ की श्रेणी के लिए भी हैदराबाद को ही सम्मानित किया गया। 14 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के जेजु में इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ हार्टिकल्चर प्रोड्यूसर (AIPH) 2022 वर्ल्ड ग्रीन सिटी अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ। 

    शुक्रवार को जारी आधिकारिक रिलीज के अनुसार, भारत के एकमात्र शहर हैदराबाद का चुनाव किया गया और यह तेलंगाना और भारत के लिए गर्व की बात है। भारत के इस शहर को न केवल कैटेगरी अवार्ड बल्कि 6 कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड वर्ल्ड ग्रीन सिटी 2022 को भी सम्मानित किया गया। 

    मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस मौके पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय समान देश में तेलंगाना की साख मजबूत करेंगे। शुक्रवार रात को एक बयान में कहा, 'ये अंतरराष्ट्रीय अवार्ड इस बात का सबूत हैं कि राज्य सरकार हरितहरम और शहरी विकास कार्यक्रमों को भी सख्ती से लागू कर रही है। हैदराबाद के लिए यह गर्व की बात है।'

    मेरठ में खतरनाक संकेत, तीन दिन में 10 गुना तक बढ़ गया वायु प्रदूषण, पढ़ें यह रिपोर्ट

    वाराणसी में गंगा में लगातार बढ़ाव जारी, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच रहा जलस्‍तर

    comedy show banner
    comedy show banner