विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में बीते 14 दिनों में सामने आए 17 हजार से अधिक मामले, 3 मार्च के बाद तेजी से बढ़े मरीज

By Kamal VermaEdited By:
Published: Mon, 27 Apr 2020 02:58 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 27 Apr 2020 03:01 PM (GMT+05:30)

भारत में बीते 14 दिनों में कोरोना वायरस के 17 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि शुरुआती 48 दिनों में इनकी संख्‍या केवल 7 थी।

भारत में बीते 14 दिनों में सामने आए 17 हजार से अधिक मामले, 3 मार्च के बाद तेजी से बढ़े मरीज
भारत में बीते 14 दिनों में सामने आए 17 हजार से अधिक मामले, 3 मार्च के बाद तेजी से बढ़े मरीज

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है। हालांकि केंद्र और राज्‍य सरकारें इसके खिलाफ शुरू हुई जंग में एक-दूसरे का साथ दे रही हैं, लेकिन अभी इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है। भारत में अब तक अब तक 27,892 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 6185 लोग ठीक हो गए हैं। 20,835 लोगों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी 2020 को सामने आया था जब एक भारतीय छात्र वुहान से लौटा था। इसके 8 दिन बाद ही भारत सरकार ने कोरोना के 450 संदिग्‍धों के सामने आने की बात कही थी। सरकार ने भी दावा किया था कि सबसे ज्यादा लोग केरल में हैं।

इसके करीब सौ दिन बाद केरल के मुख्‍यमंत्री ने एक ट्वीट में बताया कि 10 अप्रैल तक उनके यहां पर कोरोना वायरस के एक्टिव केस 258 थे। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 97, कुल कन्फर्म केस 357 थे और इसकी वजह से मरने वालों की संख्‍या केवल दो थी। उन्‍होंने ट्वीट में ये भी बताया कि इस दौरान तक राज्‍य में करीब 12710 टेस्‍ट किए गए।

11 मार्च 2020 तक भारत में कोरोना वायरस के 59 मामले सामने आ चुके थे। इनमें सबसे अधिक केरल से ही थे। इस दौरान तक केरल में 14, महाराष्ट्र में 5, कर्नाटक में 4, तमिलनाडु में 1, राजस्थान में 3, तेलंगाना में 1, पंजाब में 1, जम्मू में 1, लद्दाख में 2, दिल्ली-एनसीआर में 6, गुरुग्राम में 14, उत्तर प्रदेश में 7 मामले सामने आए थे। देश भर में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 49 लैब काम करने लगी थीं। कोरोना वायरस के मरीजों के सामने आने के साथ ही भारत सरकार ने तुरंत फैसले लेते हुए जहां अस्‍पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने की घोषणा की वहीं ट्रेवल एडवाइजरी भी जारी कर दी थी।

भारत में बीते चार माह में सामने आए कोरोना मरीजों के आंकड़ों पर यदि नजर डालेंगे तो पता चलता है कि पहला मामला सामने आने के 15 दिन बाद भी भारत में इसके केवल तीन ही मामले सामने आए थे। इतना ही नहीं 48 दिनों के बाद भी भारत में इस जानलेवा वायरस के केवल 7 मामले ही सामने आए थे। लेकिन, 4 मार्च को इसके देशभर में 29 मामले सामने आए और इसके दस दिन बाद ही इन मामलों की संख्‍या बढ़कर 100 पहुंच गई थी। आपको यहां पर ये भी बताना जरूरी होगा कि 3 मार्च के बाद ही देश में दिल्‍ली में हुई मरकज का मामला सामने आया था जिसने केंद्र और दिल्‍ली सरकार की नींद उड़ा दी थी।

ये मामला जब तक सामने आया तब तक इससे जुड़े कई जमाती देश के अलग-अलग शहरों में जा चुके थे। इसके बाद कोरोना वायरस के मामले बड़ी तेजी से बढ़े। 14 मार्च के बाद महज 15 दिनों में इनकी संख्‍या 1000 के पार हो गई थी। अगले 16 दिनों में ही ये आंकड़ा 10 हजार के पार जा पहुंचा था। अगले 8 दिनों में देश भर में 10 हजार कोरोना मरीज और बढ़ गए और अब इसके 27892 मामले सामने आ चुके हैं। आंकड़ों से ये बात बेहद साफतौर पर स्‍पष्‍ट हो रही है कि कोरोना वायरस बेहद तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। पहले 10 हजार मरीज सामने आने में जहां 73 दिन लगे वहीं केवल आठ दिनों में ही 10 हजार और मामले देश के सामने आ गए थे।

ये भी पढ़ें:- 

कोरोना की उत्‍पत्ति के सवालों में घिरा ड्रैगन, आंकड़ों में बदलाव लगा रहे चीन की मंशा पर प्रश्‍नचिह्न

जानें क्‍या होती है हर्ड इम्‍युनिटी और भारत जैसे देशों के लिए कैसे कारगर हो सकती है ये 
कार के स्पेयर पार्ट्स से पोर्टेबल वेंटिलेटर बनाने में जुटी हैं 14 से 17 साल की ये युवतियां 

जब इंसान की जान बचाने का आया सवाल तो हर किसी ने दिया अपनी तरह से योगदान, जानें कैसे   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।