Move to Jagran APP

Honor Killing: प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बहन और जीजा को डंपर से रौंदा

डंपर चालक केरन लोधी की चचेरी बहन रामरती लोधी करीब पांच साल पूर्व पहले पति से अलग हो गई थी।

By Manish PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 10:08 PM (IST)
Honor Killing: प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बहन और जीजा को डंपर से रौंदा
Honor Killing: प्रेम विवाह से नाराज था भाई, बहन और जीजा को डंपर से रौंदा

शिवपुरी, जेएनएन। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के खनियांधाना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। गुरुवार को जोहरया इलाके में डंपर चालक ने बाइक सवार चचेरी बहन और जीजा को रौंद दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल बच्चे को झांसी (उत्तर प्रदेश) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

पांच साल पूर्व पहले पति से अलग हो गई थी महिला
पुलिस के मुताबिक, डंपर चालक केरन लोधी की चचेरी बहन रामरती लोधी करीब पांच साल पूर्व पहले पति से अलग हो गई थी। इसके बाद उसने विजय लोधी से प्रेम विवाह कर लिया था। तभी से केरन उससे नाराज चल रहा था। गुरुवार को केरन लोधी डंपर लेकर जोहरया गत्ता फैक्टरी के समीप से गुजर रहा था तभी उसे बहन और बहनोई बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। केरन ने बाइक पर डंपर चढ़ा दिया। मौके पर ही दोनों की मौत होने के बाद केरन फरार हो गया।

नाराज परिजन ने केरन के घर में लगाई आग
घटना से नाराज रामरती और विजय लोधी के परिजन ने केरन के घर में आग लगा दी। खनियांधाना थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि उन्हें भी यह जानकारी मिली है कि दूसरे विवाह से नाराज होकर केरन लोधी ने उनको रौंद दिया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश कांग्रेस में राजनीतिक उफान, सिंघार के समर्थन में सिंधिया तो दिग्विजय के साथ कमलनाथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.