Move to Jagran APP

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, 15 सितंबर तक कर सकते हैं पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन

पद्म पुरस्कार 2023 के लिए 1 मई से आनलाइन नामांकन की शुरुआत हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है। साल 1954 में स्थापित किए गए पद्म विभूषण पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार काम में विशिष्टता के आधार पर दिए जाते हैं।

By Piyush KumarEdited By: Published: Thu, 05 May 2022 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2022 06:52 PM (IST)
गृह मंत्रालय ने दी जानकारी, 15 सितंबर तक कर सकते हैं पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन
पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन 15 सितंबर तक खुले: गृह मंत्रालय (फाइल फोटो)

 नई दिल्ली, आईएएनएस।  आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए 1 मई से आनलाइन नामांकन की शुरुआत हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2022 है। बता दें कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। साल 1954 में स्थापित किए गए पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार 'काम में विशिष्टता' के आधार पर दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों या सेवा के लिए दिए जाते हैं। गौरतलब है कि जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। 

loksabha election banner

जानिए कौन नहीं हैं पुरस्कार के लिए पात्र

इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि। जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के भेद के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डाक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक उपक्रमों के साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारी, पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि नामांकन या सिफारिशों में पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए।

साथ ही साथ नामांकन करने वालों व्यक्ति को अधिकतम 800 शब्दों में स्पष्ट रूप से अपने संबंधित क्षेत्र में किए गए उपलब्धियों की जानकारी देनी होगी।

प्रतिभाशाली व्यक्तियों की हो पहचान 

गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश सरकारों, भारत रत्न और पद्म विभूषण से अनुरोध किया है कि उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान के लिए प्रयास किया जाए जो निस्सवार्थ सेवा कर रहे हैं। महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों की भी खोज की जाए सामाजिक कल्याण में जुटे हैं। बताते चलें कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें सिर्फ आनलाइन के जरिये से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर प्राप्त की जाएंगी। https://awards.gov.in.

यह भी पढ़ें: RSS कार्यकर्ता की हत्या की CBI जांच की याचिका को केरल उच्च न्यायालय ने किया खारिज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.