Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्किम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है केंद्र सरकार, आपदा प्रभावित राज्य को देगी इतने करोड़ रुपये

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Fri, 06 Oct 2023 02:08 PM (IST)

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के केंद्रीय हिस्से से 44.8 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। शाह के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय ने एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम का भी गठन किया है जो बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए राज्य का दौरा करेगी।

    Hero Image
    गृह मंत्री अमित शाह ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सिक्किम को 44.8 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी

    पीटीआई, नई दिल्ली। सिक्किम में बादल फटने से जमकर तबाही हुई है। तीस्ता नदी में बाढ़ आने से सेना के छह जवानों समेत 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस आपदा की घड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य की मदद के लिए सरकारी खजाने को खोल दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिक्किम को 44.8 करोड़ रुपये देगी सरकार 

    अमित शाह ने सिक्किम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के केंद्रीय हिस्से से 44.8 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम का भी गठन किया गया है।

    (फाइल फोटो)

    अंतर-मंत्रालयी टीम का गठन

    एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद गृह मंत्रालय ने टीम का गठन किया है। यह टीम बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए जल्द ही सिक्किम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी।

    (फोटो- एजेंसी)

    यह भी पढ़ें: Sikkim Flood: सिक्किम में जल प्रलय से हाहाकार, अब तक 40 लोगों की मौत; लापता जवानों की तलाश जारी

    बयान के  मुताबिक, केंद्र ने सिक्किम को एसडीआरएफ के केंद्रीय हिस्से की दोनों किस्तें यानी 44.8 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, केंद्र ने सिक्किम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सिक्किम के साथ कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी है।

    (फोटो- एजेंसी)

    यह भी पढ़ें: Sikkim Floods: सिक्किम हादसे में BCCL के दो अधिकारी भी लापता, तीन अक्‍टूबर की शाम को आखिरी बार हुआ था संपर्क

    तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने से आई तबाही

    गौरतलब है कि चार अक्टूबर को बादल फटने से तीस्ता नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे कई पुल, नेशनल हाईवे-10 के कुछ हिस्से और चुंगथांग बांध बह गए। बाढ़ से कई विकास परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। केंद्र राज्य की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है।

    (फोटो-एजेंसी)

    सिक्किम की हरसंभव मदद कर रहा है केंद्र

    केंद्र समय पर रसद संसाधन जुटाकर सिक्किम सरकार की मदद कर रही है। इसके अलावा, एनडीआरएफ, भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों और सेना के जवानों की पर्याप्त टीमों की राज्य में तैनाती की गई है। बिजली, दूरसंचार और सड़क, राजमार्ग और परिवहन मंत्रालयों की तकनीकी टीमें राज्य में पटरी से उतरे बुनियादी ढांचे और संचार नेटवर्क को दुरुस्त करने में लगी हुई हैं।