Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Hindi Breaking News Today 9 July: श्रीलंका में प्रदर्शन के बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने बुलाई आपात बैठक, स्पीकर से किया संसद बुलाने का अनुरोध

Breaking News in Hindi Today: श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद को बुलाने का भी अनुरोध किया है।

By Mohd FaisalSat, 09 Jul 2022 04:01 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। श्रीलंका में हालात खराब होते जा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद को बुलाने का भी अनुरोध किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जुलाई को झारखंड के देवघर और बिहार के पटना जाएंगे। इस दौरे पर प्रधानमंत्री झारखंड के देवघर में 16,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दौरा करेंगे। जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से आई बाढ़ में तीन महिलाओं समेत 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हालांकि अभी भी कई श्रद्धालु लापता हैं। इसके चलते जम्मू-कश्मीर प्रशासन और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने अगले आदेश तक यात्रा रोक दी है। साथ ही बचाव कार्य में जुटी हुई है। 

9 Jul 20223:55:04 PM
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास की भूमिका लेकर हमने ये सरकार बनाई है। जो काम 2.5 साल पहले होना था वो अब हुआ है। आज हम PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका विजन जानेंगे। उन्होंने शपथ के वक्त कहा था कि महाराष्ट्र को कोई भी कमी नहीं होगी।

9 Jul 20223:41:16 PM
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरी पार्टी ने मुझे पहले सीएम बनाया, अब पार्टी की जरूरत के हिसाब से हमने पार्टी के फैसले का पालन किया है। एकनाथ शिंदे हमारे नेता और सीएम हैं। हम उनके अधीन काम करेंगे। हमारा गठबंधन पुनर्जीवित हो गया है।

My party made me the CM earlier, now as per the need of the party, we have abided by the partys decision. Eknath Shinde is our leader and CM. Well work under him. The injustice was undone and our natural alliance was revived: Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis in Delhi pic.twitter.com/0MwroacFeH

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20223:38:53 PM
MVA सरकार में हमारे विधायकों का अस्तित्व खतरे में पड़ा- एकनाथ शिंदे

दिल्ली दौरे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि एमवीए सरकार में हमारे विधायकों का अस्तित्व खतरे में आ गया था, तब हम बोल नहीं सकते थे इसलिए हमने यह कदम उठाया। भाजपा और शिवसेना का स्वाभाविक गठबंधन ही महाराष्ट्र को आगे ले जा सकता है।

The existence of our MLAs came under threat under the MVA govt, back then we couldnt speak thats why we took the step. Its only the natural alliance of BJP and Shiv Sena that can take Maharashtra ahead: Maha CM Eknath Shinde in Delhi pic.twitter.com/CtILivEItK

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20223:31:37 PM
श्रीलंका में बड़े पैमाने पर शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति सचिवालय में जमा हो गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं।

#WATCH | Massive protests erupt in economic crisis-laden Sri Lanka as protesters amass at the Presidents Secretariat, who has reportedly fled the country.

(Source: unverified) pic.twitter.com/SvZeLGTvKG

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20223:26:54 PM
युवा सम्मलेन में बोले राष्ट्रपति कोविंद

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 जुलाई 2022 को दिल्ली के विज्ञान भवन में माई होम इंडिया द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लिया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि देश का भविष्य युवाओं के उद्यम और दृढ़ संकल्प पर निर्भर करता है कि उनकी प्रतिभा और क्षमता देश को गौरवान्वित करने में विशेष भूमिका निभाती है।

Yuva Sammelan: युवा सम्मलेन में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- देश का भविष्य उद्यम और युवाओं के दृढ़ संकल्प पर निर्भर

9 Jul 20223:20:58 PM
नफरती भाषणों पर नकेल कसने के लिए जल्द आएगा कानून!

देश में नफरती भाषणों (Hate Speech) पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब कड़ा रुख दिखाने वाली है। कई नेताओं की गलत बयानबाजी के बाद हुए हिंसक प्रदर्शन के चलते अब सरकार हेट स्पीच के खिलाफ एक कानून लाने जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार केंद्र सरकार एक कानून पर विचार कर रही है जो "नफरती भाषणो" को परिभाषित करेगा।

Hate Speech: नफरती भाषणों पर नकेल कसने के लिए जल्द आएगा कानून! नुपुर शर्मा और महुआ मोइत्रा विवाद के बाद एक्शन में सरकार

9 Jul 20223:12:26 PM
रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोकी

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोक दी है। प्रशासन ने कहा कि किसी अप्रिय घटना की आशंका के बीच तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोनप्रयाग से भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है।

9 Jul 20222:59:20 PM
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का बयान

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कोलंबो में हालिया विरोध पर कहा कि मैं विरोध का हिस्सा हूं और लोगों की मांग के साथ खड़ा हूं, यह विरोध तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है।

“I am a part of the protest and stand with people’s demand… this protest has been going on for over three months," said Sri Lankan former cricketer Sanath Jayasuriya to ANI on the recent protest in Colombo

(File Pic) pic.twitter.com/e4T4uOzK9Y

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20222:55:35 PM
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य खराब होने के कारण देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी वहीं पर भर्ती थे।

Sadhna Gupta : समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन

9 Jul 20222:54:17 PM
शिंजो आबे का पार्थिव शरीर पहुंचा टोक्यो

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके गृह शहर टोक्यो पहुंचा। एक दिन पहले पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान के दौरान भाषण देते समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीएनएन ने आबे के कार्यालय का हवाला देते हुए बताया कि शिंजो की पत्नी अकी आबे ने पूर्व जापानी पीएम के पार्थिव शरीर के साथ नारा से टोक्यो पहुंचीं।

Shinzo Abe का पार्थिव शरीर पहुंचा टोक्यो, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

9 Jul 20222:44:22 PM
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुलाई आपात बैठक

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने देश की स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। उन्होंने स्पीकर से संसद सत्र को बुलाने का भी अनुरोध किया है।

Sri Lankan Prime Minister Ranil Wickremesinghe has summoned an emergency Party Leaders meeting to discuss the situation and come to a swift resolution. He is also requesting the Speaker to summon Parliament.

(File pic) pic.twitter.com/TLZJnZYtFo

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20222:37:15 PM
स्वर्ण मंदिर पहुंची भगवंत मान की मां

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

Punjab CM Bhagwant Manns mother Harpal Kaur offered prayers at the Golden Temple in Amritsar pic.twitter.com/iezFqRCuLE

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20222:35:28 PM
समाजवादी पार्टी ने गठित किया 18 सदस्यीय दल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की प्रदेश तथा जिला कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठन भंग करने के बाद पार्टी ने कार्य संचालित करने के लिए 18 सदस्यीय दल गठित किया है। इसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भाजपा तथा बसपा को छोड़कर आए नेताओं को भी शामिल किया गया।

उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी तथा फ्रंटल इकाई भंग करने के बाद समाजवादी पार्टी ने गठित किया 18 सदस्यीय दल

9 Jul 20222:34:04 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश में पांच साल बाद पेट्रोल खत्म हो जाएगा। गडकरी ने कहा कि सरकार हरित ईंधन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है।

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, पांच साल बाद भारत से खत्म हो जाएगा पेट्रोल

9 Jul 20222:32:45 PM
श्रीलंका में हालात बदतर, राष्ट्रपति आवास तक पहुंच गए प्रदर्शनकारी

श्रीलंका में राष्ट्रपति के आवास को आज प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। हालात देख श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे वहां से फरार हो गए। बता दें कि देश की राजधानी कोलंबो में शनिवार को प्रदर्शनकारियों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस छोड़े।

Srilanka Crisis: श्रीलंका में हालात बदतर, राष्ट्रपति आवास तक पहुंच गए प्रदर्शनकारी; राजपक्षे फरार

9 Jul 20222:22:38 PM
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का बयान

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि निर्वाचित होने पर मेरी प्राथमिकताओं में से एक सरकार से कश्मीर मुद्दे को स्थायी रूप से हल करने और शांति, न्याय, लोकतंत्र, सामान्य स्थिति बहाल करने और जम्मू-कश्मीर के प्रति शत्रुतापूर्ण विकास को समाप्त करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करना होगा।

9 Jul 20222:09:36 PM
अमरनाथ की घटना पर बोले फारूक अब्दुल्ला

अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर नेशनल कान्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सरकार बताएगी कि क्या हुआ और कैसे हुआ। इतनी जोखिम भरी जगह पर जिस आधार पर टेंट लगाए गए थे, उसकी जांच होनी चाहिए। यह पहली बार है जब वहां टेंट लगाए गए हैं। यह एक मानवीय भूल हो सकती है।

9 Jul 20222:07:39 PM
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा बोले

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला, महबूबा सहित यहां हमारे सभी लोग मौजूद हैं। देश में उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। अगर ये देशभक्त नहीं हैं, तो हममें से किसी को भी अपने देश के प्रति देशभक्ति का दावा करने का अधिकार नहीं है।

Srinagar, J&K | All our people whore present here, including Farooq Sahab, Mehbooba Ji, no bigger patriot in the country than them. If these are not patriotic,then none of us have right to claim patriotism towards our country: Oppositions Presidential candidate Yashwant Sinha pic.twitter.com/0D95hNVlTw

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20221:59:31 PM
हिंगोली में आई बाढ़

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण हिंगोली में बाढ़ आ गई है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

#WATCH | Maharashtra: Heavy rains cause flooding in Hingoli pic.twitter.com/p3HUjNEgRH

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20221:51:25 PM
मनोज सिन्हा ने जाना घायलों का हाल

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा के निचले इलाकों में कल बादल फटने की घटना में घायल हुए तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ करने के लिए SKIMS श्रीनगर का दौरा किया।

J&K LG Manoj Sinha visits SKIMS Srinagar to enquire about the health of pilgrims who were injured in yesterdays incident of cloudburst in the lower reaches of #Amarnath cave pic.twitter.com/zg8onABiTb

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20221:45:35 PM
अमरनाथ के प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ गुफा में बादल फटने से प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। घायल मरीजों को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

#WATCH | J&K: Rescue operation in progress in the cloudburst-affected areas in #Amarnath cave

The injured patients are being taken to the hospitals for treatment pic.twitter.com/HnVbh6ennF

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20221:44:24 PM
हरियाणा के अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी

हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के अनुरोध पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में हरियाणा के अतिरिक्त विधानसभा भवन के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

9 Jul 20221:42:49 PM
भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने बताई आपबीती

तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने शुक्रवार की रात मीडिया से बात करते हुए घटना के बारे में बताया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। विधायक ने बताया हमने बदलते मौसम के साथ इसके खराब होते हालात को भांप लिया।

Cloudburst at Amaranath: खुशकिस्मत रहे तेलंगाना के विधायक, समय रहते उतर आए थे नीचे; बताई आपबीती

9 Jul 20221:26:29 PM
काशी और मथुरा को लेकर विहिप ने किया दावा

Vishwa Hindu Parishad Sankalp Yatra दिल्ली में संकल्प मार्च के दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह देश संविधान से चलेगा। यहां जिहाद के लिए कोई जगह नहीं है। आने वाले वर्षों में काशी और माथुरा में मूल स्थान में पूजा करेंगे।

Sankalp Yatra In Delhi: काशी और मथुरा को लेकर विहिप ने किया दावा, भगवान कृष्ण के मूल स्थान पर करेंगे पूजा

9 Jul 20221:10:39 PM
घर छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे

समाचार एजेंसी ने एएफपी रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं। क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने उनके निवास को घेर लिया है।

9 Jul 20221:01:25 PM
बाढ़ में 30,000 से 40,000 घर हुए क्षतिग्रस्त

असम में हाल में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि भारी बाढ़ से असम में 30-40 हजार घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री सरमा ने शुक्रवार शाम यहां एक बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस बात से अवगत कराया और केंद्रीय मदद मांगी।

Assam Flood: बाढ़ में 30,000 से 40,000 घर हुए क्षतिग्रस्त, केंद्र सरकार की तरफ से दिया गया हर संभव मदद का आश्वासन

9 Jul 202212:50:13 PM
नाइक जसवीर सिंह हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए नाइक जसवीर सिंह शहीद हो गए हैं। बता दें कि पीओके से सीमा में घुसपैठ रोकने के लिए उनकी आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी। इस दौरा उन्हें कई गोलियां लगी। जिसके बाद उन्हें एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।

J&K | Naik Jasvir Singh was killed by the terrorists near Garang Nar while fighting to stop them from infiltrating the border from PoK. He sustained multiple gunshot wounds & was evacuated to a Military Hospital, where he was declared dead on arrival: PRO (Defence) Srinagar pic.twitter.com/XB9IpRgzJh

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202212:43:52 PM
रामबन जिले में हाई अलर्ट जारीे

जम्मू और कश्मीर में बादल फटने की संभावित घटनाओं को देखते हुए रामबन जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों को हाई अलर्ट पर रहने के आदेश दिए गए हैं।

Jammu & Kashmir | In view of possible incidents of cloudbursts, all SDMs, Tehsildars of Ramban district have been ordered to remain on high alert pic.twitter.com/g4vdzrZoeB

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202212:35:18 PM
भारतीय सेना का बचाव अभियान जारी

भारतीय वायु सेना ने अमरनाथ में बचाव और राहत कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर को लगा दिया है। भारतीय वायु सेना ने बताया कि Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों की मदद से 21 लोगों को बचाया गया है। हेलीकॉप्टर छह शवों को भी वापस ले आए हैं। IAF Mi-17V5 और चीतल हेलीकॉप्टरों द्वारा आगे के संचालन प्रगति पर हैं। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर विमान स्टैंडबाय पर हैं।

Indian Air Force has pressed its transport and helicopter assets into service for rescue and relief operations at #Amarnath. Mi-17V5 helicopters have inducted NDRF and civil administration personnel at Panchtarni and rescued 21 survivors: Indian Air Force pic.twitter.com/oQZiwlQi5X

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202212:32:18 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis meet Defence Minister Rajnath Singh at his residence in Delhi. pic.twitter.com/duol03uJvB

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202212:25:22 PM
सीएम शिवराज ने किया रोड शो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में रोड शो किया।

#WATCH मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में रोड शो किया। pic.twitter.com/mZ9ZDNfwSB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
9 Jul 202212:17:49 PM
सुरक्षित निकाले गए लोगों ने की भारतीय सेना की सराहना

जम्मू कश्मीर के संगम अड्डे के पंजतरणी में अमरनाथ गुफा से सुरक्षित निकाले गए लोगों ने भारतीय सेना के प्रयासों की सराहना की।

#WATCH | Baltal: People who were safely evacuated from #Amarnath cave to Panjtarni, Sangam base, appreciated the efforts of Indian Army pic.twitter.com/KpxmXCXzRX

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202212:11:34 PM
सीएम धामी ने की श्रद्धालुओं से फोन पर बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ में फंसे हुए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के साथ फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने सभी को सुरक्षित वहां से निकालने का आश्वासन भी दिया।

#WATCH उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरनाथ में फंसे हुए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के साथ फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने सभी को सुरक्षित वहां से निकालने का आश्वासन भी दिया। pic.twitter.com/VMqYkmEKEV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
9 Jul 202212:09:58 PM
राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखा

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि बकरीद के दिन गायों का वध न हो।

9 Jul 202212:00:20 PM
कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है- कपिल मिश्रा

विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित संविधान संकल्प मार्च के लिए मंडी हाउस में विहिप के कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि देश में कानून बिगाड़ने वाले के लिए कोई जगह नहीं है। कानून बचाने के लिए हिंदू समाज आज बाहर आया है। कानून बचाने के लिए हम लोग सड़कों पर हैं। सर तन से जुदा बोल ही नहीं रहे बल्कि हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभी एक संदेश है उन लोगों के लिए जो जिहाद फैला रहे हैं।

कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में मंडी हाउस से संकल्प यात्रा यात्रा, गूंजा नारा- संविधान से चलेगा देश, जिहाद से नहीं

9 Jul 202211:50:20 AM
भाजपा अध्यक्ष से मिले सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार और बीजेपी-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे पर बैठक कर रहे हैं।

Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis meet BJP national president JP Nadda at his residence in Delhi. pic.twitter.com/YbKTcTcIlG

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202211:48:13 AM
गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक की अध्यक्षता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की।

राजस्थान: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/bsyYneIEAJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
9 Jul 202211:46:51 AM
चित्रकूट में छह लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी

चित्रकूट में शनिवार को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Chitrakoot Accident: चित्रकूट में छह लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी, मृतक के परिवारीजन को दो-दो लाख रुपए मुआवजा की घोषणा

9 Jul 202211:37:03 AM
देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसका निर्माण करीब 400 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया गया है। पीएम 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the Deoghar Airport. It has been constructed at an estimated cost of around Rs 400 crores. PM will inaugurate & lay the foundation stone of various developmental projects worth more than Rs 16,000 crores.

(Source: PMO) pic.twitter.com/5i2RniDCUE

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202211:35:45 AM
सीबीआई ने की मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे से पूछताछ

सीबीआई ने एनएसई कर्मियों की अवैध फोन टैपिंग के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे से पूछताछ की।

9 Jul 202211:34:43 AM
पुलिस मुख्यालय ले जाए गए शव

श्रीनगर में बीएसएफ कश्मीर मुख्यालय से शवों को पुलिस मुख्यालय ले जाया जा रहा है। बता दें कि अब तक 16 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

#WATCH | Bodies being taken from BSF Kashmir HQs in Srinagar to Police headquarters. (Source: BSF)

So far 16 bodies have been recovered. Rescue operation continues pic.twitter.com/4UObQWoFkg

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202211:32:58 AM
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी बनेंगे वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को आज वाईएसआर कांग्रेस का आजीवन अध्यक्ष चुना जाएगा। हालांकि वाईएसआर कांग्रेस को जगन मोहन रेड्डी को जीवन भर पार्टी प्रमुख रहने देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी होगी।

YS Jagan Mohan Reddy: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी बनेंगे वाईएसआर कांग्रेस के आजीवन अध्यक्ष, आज होगा चुनाव

9 Jul 202211:30:03 AM
राष्ट्रपति से मिले सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।

Maharashtra CM Eknath Shinde and Deputy CM Devendra Fadnavis called on President Ram Nath Kovind at Rashtrapati Bhavan, Delhi pic.twitter.com/ZHyy61cecP

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202211:22:21 AM
आयकर विभाग की पूर्व अधिकारी डीके मित्तल के आवास पर छापेमारी

नोएडा के सेक्टर-19 में एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी डीके मित्तल के आवास पर आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है। अब तक 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद और आभूषण बरामद किए जा चुके हैं।

Income Tax department is conducting searches at the residence of DK Mittal, a former NBCC officer in Sector-19, Noida. More than Rs 2 crore cash and jewellery has been recovered so far. pic.twitter.com/K07hVLfv2u

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202211:20:26 AM
CM पुष्कर सिंह धामी का बयान

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अमरनाथ में राज्य के भी लोग फंसे हैं और उन सबको निकालने के लिए हम हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। मैं गृह मंत्री और उपराज्यपाल (जम्मू-कश्मीर) से अनुरोध करूंगा कि फंसे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जाए। फंसे लोगों को सहायता प्रदान कराने में हम लगे हैं।

9 Jul 202211:17:43 AM
पीएम मोदी करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में तैयारी तेजी पर हैं।

9 Jul 202211:16:16 AM
16 लोगों की मृत्यु की खबर

जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ में बादल फटने की घटना में 16 लोगों की मृत्यु की खबर है और 40 लोग लापता हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

#WATCH जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ में बादल फटने की घटना में 16 लोगों की मृ्त्यु की खबर है, 40 लोग लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

(सोर्स: चिनार कॉर्प्स) pic.twitter.com/sMrlrgU9iU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
9 Jul 202211:15:08 AM
जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पहुंचे।

Maharashtra CM Eknath Shinde reaches the residence of BJP national president JP Nadda, in Delhi pic.twitter.com/sbxuDgWmde

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202211:12:07 AM
पीएम मोदी से एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस करेंगे मुलाकाते

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता इसके बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।

Maharashtra Politics: पीएम मोदी से आज एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस करेंगे मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा

9 Jul 202210:59:04 AM
अब तक 29 लोगों को बचाया गया

IAF अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ में बादल फटने के बाद अब तक 29 लोगों को बचाया गया है जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हैं।

अमरनाथ में बादल फटने के बाद अब तक 29 लोगों को बचाया गया है जिनमें से 9 गंभीर रूप से घायल हैं: IAF अधिकारी#AmarnathCaveCloudBurst pic.twitter.com/r53KxtjbFp

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
9 Jul 202210:58:37 AM
सिंगापुर के पीएम ली को जान से मारने की धमकी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की बीते दिन एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद दुनियाभर में शोक की लहर है। इस बीच सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूं को एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। सिंगापुर के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के खिलाफ फेसबुक पर एक टिप्पणी पोस्ट कर हिंसा भड़काने के आरोप में एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Singapore PM Threatened: शिंजो आबे की हत्या के बाद सिंगापुर के पीएम ली को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

9 Jul 202210:41:24 AM
समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है- शिवपाल यादव

शिवपाल सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव में राजनीतिक परिपक्वता की कमी के कारण समाजवादी पार्टी कमजोर होती जा रही है और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। मुझे पार्टी की बैठकों में आमंत्रित नहीं किया जाता है। मुझे विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ बैठक में भी नहीं बुलाया गया था। अगर अखिलेश यादव मेरे सुझावों को गंभीरता से लेते, तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति बिल्कुल अलग होती। सपा के कई गठबंधन अब उनका साथ छोड़ रहे हैं और इसका कारण है सपा प्रमुख की राजनीतिक अपरिपक्वता।

Due to a lack of political maturity in Akhilesh Yadav, Samajwadi Party is becoming weak and several leaders are quitting the party. I am not invited to party meetings. I was not even invited to the meeting with opposition Presidential candidate Yashwant Sinha: Shivpal Singh Yadav pic.twitter.com/s1l5aTALDa

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2022
9 Jul 202210:30:47 AM
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में महाराष्ट्र सदन में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी।

Maharashtra CM Eknath Shinde pays tribute to Chhatrapati Shivaji Maharaj at Maharashtra Sadan in Delhi pic.twitter.com/74NcPDHlZa

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202210:28:05 AM
पीएम मोदी जाएंगे पटना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के पटना दौरे पर जाएंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बने शताब्दी स्मृति स्तम्भ का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।

9 Jul 202210:23:44 AM
देवघर का दौरा करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 12 जुलाई को देवघर का दौरा करेंगे। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री देवघर में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद, वह बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

PM Modi to visit Deoghar 7 Patna on 12th July. PM will inaugurate & lay the foundation stone of various developmental projects worth more than Rs 16,000 crores in Deoghar. Thereafter, he will perform Darshan and Pooja at Baba Baidyanath temple, one of the twelve Jyotirlingas: PMO pic.twitter.com/1PHVMQeSma

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202210:21:51 AM
लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने किया घटनास्थल का दौरा

चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला ने अमरनाथ गुफा स्थल के पास घटनास्थल का दौरा किया।

#WATCH | J&K: Chinar Corps Commander Lt Gen ADS Aujla reaches the cloudburst-affected areas near #Amarnath cave pic.twitter.com/RIzIJI2ZHN

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 202210:11:44 AM
कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में दिल्ली में संकल्प यात्रा
राजस्थान के उदयपुर में मुस्लिम युवकों द्वारा कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal Murder) की नृशंस हत्या के रोष में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) समेत सामाजिक और धार्मिक संगठन आज यानी शनिवार को संकल्प मार्च (VHP Sankalp Yatra) निकालेंगे। यह मार्च शनिवार सुबह दस बजे से मंडी हाउस से लेकर जंतर-मंतर (Jantar Mantar) तक निकाला जाएगा। 
Sankalp Yatra In Delhi: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में दिल्ली में संकल्प यात्रा, कई मार्गों पर किया गया रूट डायवर्जन

9 Jul 20229:55:35 AM
मौसम विभाग की चेतावनी

दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आज बारिश होने का अनुमान है। उधर हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जानिए वीकेंड में किन राज्‍यों में मौसम रहेगा सुहावना।

Weather Update: हिमाचल के लिए मौसम विभाग की चेतावनी, जम्‍मू-कश्‍मीर में भी राहत नहीं; जानें- दिल्‍ली और यूपी में कब होगी बारिश

9 Jul 20229:46:00 AM
नीलग्रार के बालटाल पहुंचे जवान

जम्मू-कश्मीर में आज सुबह बादल फटने की घटना के बाद प्रभावितों को निकालने के लिए सेना के जवान नीलग्रार के बालटाल पहुंचे। नोडल चिकित्सा अधिकारी मेजर पंकज कुमार ने बताया 10 मरीज आए थे जिनको हमने प्राथमिक चिकित्सा देकर बालटाल अस्पताल भेजा है।

जम्मू-कश्मीर: आज सुबह बादल फटने की घटना के बाद प्रभावितों को निकालने के लिए सेना के जवान नीलग्रार के बालटाल पहुंचे।

नोडल चिकित्सा अधिकारी मेजर पंकज कुमार ने बताया, "10 मरीज आए थे जिनको हमने प्राथमिक चिकित्सा देकर बालटाल अस्पताल भेजा है। हमारे पास असल आंकड़े नहीं है।" pic.twitter.com/n5bgUV8PKq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022
9 Jul 20229:32:14 AM
भारत में 24 घंटे में मिले Covid-19 के 18,840 नए केस

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,840 नए मामले सामने आए है। जबकि 16,104 ठीक हुए और 43 लोगों की मौत हुई।

#COVID19 | India reports 18,840 fresh cases, 16,104 recoveries, and 43 deaths in the last 24 hours.

Active cases 1,25,028
Daily positivity rate 4.14% pic.twitter.com/YLiCI8DHlv

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20229:17:46 AM
पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिंदे व डिप्टी सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

9 Jul 20229:12:34 AM
अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके

अंडमान और निकोबार द्वीप के पोर्ट ब्लेयर में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया हैं। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी ने इसकी पुष्टि की है।

9 Jul 20229:04:54 AM
भाजपा और शिंदे गुट में दरार!

भाजपा और शिंदे गुट में अभी से मतभेद दिखने लगे हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा उद्धव ठाकरे को माफिया कहने पर शिंदे गुट ने एतराज जताया है। किरीट के उद्धव पर हमले के बाद शिंदे गुट के विधायक और प्रवक्ता दीपक केसरकर और बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने भाजपा को चेताया है कि वे ठाकरे को निशाना न बनाएं।

Maharashtra Politics: भाजपा और शिंदे गुट में दरार! किरीट सोमैया के उद्धव ठाकरे को माफिया कहने पर भड़के विधायक

9 Jul 20228:57:35 AM
अमरनाथ में 15 लोगों की मौत

जम्मू और कश्मीर के अमरनाथ में बादल फटने की घटना में 15 लोगों की मौत हो चुकी है और सेना का रेस्क्यू आपरेशन जारी है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि पैदल यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।

Jammu & Kashmir | 15 dead in the Amarnath cloud burst incident. Rescue operation continues. The foot yatra has been temporarily suspended: Indian Army officials pic.twitter.com/7N5iBpftbW

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20228:50:53 AM
उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज जयपुर में उत्तर क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक होगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के आठ राज्यों की इस बैठक में प्रतिनिधि के रूप में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल शामिल होंगे। पंजाब के सीएम की जगह वहां के वित्त मंत्री राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

9 Jul 20228:49:34 AM
बचाव अभियान में लगाए गए एमआई-17 हेलीकॉप्टर

भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने अमरनाथ गुफा स्थल पर बचाव अभियान में शामिल होने के लिए श्रीनगर से उड़ान भरी है। वायुसेना अधिकारी ने बताया कि विमान सुबह से ही स्टैंड-बाय पर है, श्रीनगर और आसपास के इलाकों में खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर सका है।

9 Jul 20228:45:56 AM
राजनाथ सिंह करेंगे 75 नव-विकसित आर्टिफिशियल इन्टेलिजन्स उत्पादों को लॉन्च

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कृत्रिम मेधा (Artifical Intelligence) से संचालित 75 रक्षा उत्पादों को पेश करेंगे। भारत द्वारा मनाए जा रहे आजादी के 75 वर्ष के जश्न के तहत इन 75 उत्पादों को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस’ (Artificial Intelligence in Defense) संगोष्ठी और प्रदर्शनी में पेश किया जाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 75 नव-विकसित आर्टिफिशियल इन्टेलिजन्स उत्पादों को करेंगे लॉन्च

9 Jul 20228:41:53 AM
द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी जनसत्ता दल- रघुराज प्रताप सिंह

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना अहम बात है, इसके लिए PM मोदी को धन्यवाद करता हूं। इसी वजह से भाजपा के साथी दल और जो दल साथ नहीं हैं वह समर्थन कर रहे हैं। जनसत्ता दल द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।

In todays condition, selecting Draupadi Murmu as a candidate for President is very important. This is why political parties other than BJP are also supporting her. Both our MLAs will support her: Jansatta Dal Loktantrik founder Raghuraj Pratap Singh alias Raja Bhaiya (08.07) pic.twitter.com/qYEPm6VXfO

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 9, 2022
9 Jul 20228:40:29 AM
15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ITBP के अनुसार, कल शाम एक दम आई बाढ़ के कारण पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश तीर्थयात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित किया गया है। ITBP ने मार्ग खोलने और सुरक्षा दलों को निचली पवित्र गुफा से पंजतरणी तक विस्तारित किया है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

9 Jul 20228:39:25 AM
जम्मू कश्मी के डोडा गुंटी वन में बादल फटने से आई बाढ़

जम्मू-कश्मीर में आज सुबह करीब 4 बजे डोडा गुंटी वन में बादल फटने से ठठरी के ठठरी कस्बे में बाढ़ आई। किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंसे और हाईवे भी बंद हुए जिसको खोलने का कार्य किया जा रहा है।

Doda, J&K | Today at around 4 am, a cloudburst was reported at Gunti Forest uphills of Thathri Town. No casualties were reported. Some vehicles were stuck and the highway was blocked for some time, but it has now been restored for the movement of traffic: SSP Doda Abdul Qayoom pic.twitter.com/wuXYIH845z

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20228:25:03 AM
एनडीए नेताओं की 10 जुलाई को होगी बैठक

राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए एनडीए नेताओं की दिल्ली में 10 जुलाई को बैठक होगी। इस बैठक में पीएम मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। बैठक में एनडीए नेताओं की रणनीति पर चर्चा होगी।

President Election 2022: एनडीए नेताओं की 10 जुलाई को होगी बैठक, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

9 Jul 20228:14:37 AM
संसद का मानसून सत्र कोविड-19 प्रोटोकाल के बीच किया जाएगा आयोजित

संसद का मानसून सत्र (Parliament Monsoon Session) 18 जुलाई से शुरू होगा और अगस्त के दूसरे हफ्ते में 12 अगस्त तक चलेगा। सदन में शपथ लेने वाले सदस्यों को संबोधित करते हुए, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि सदन का आगामी मानसून सत्र भी कोविड ​​​​-19 प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच किया जाएगा आयोजित, सामाजिक दूरी और सुरक्षा मानदंडों का रखा जाएगा ख्याल

9 Jul 20228:06:20 AM
बचाव अभियान में लगाए गए खोजी कुत्ते

अमरनाथ गुफा स्थल के पास सेना का बचाव अभियान जारी है। खोजी कुत्तों को शरीफाबाद से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बचाव अभियान के लिए पवित्र गुफा में ले जाया गया है।

#WATCH | 2 Through Wall Radars & 2 search & rescue dogs moved to the holy cave for rescue operation via helicopters from Sharifabad #AmarnathYatra pic.twitter.com/sOPlbudWCd

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20228:02:56 AM
बचाव अभियान के तहत 6 तीर्थयात्रियों को निकाला गया

अमरनाथ गुफा स्थल के पास से आज सुबह हवाई बचाव अभियान के तहत 6 तीर्थयात्रियों को निकाला गया है। हेलीपैड पर मेडिकल टीमें मौजूद हैं और पर्वतीय बचाव दल और तलाशी दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

#WATCH | 6 pilgrims evacuated as part of the air rescue operation, this morning. Medical teams present at Nilagrar helipad. Mountain rescue teams & lookout patrols are in the process of searching for the missing.#AmarnathYatra

(Source: Chinar Corps, Indian Army) pic.twitter.com/NccAaPFsMt

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20228:00:41 AM
जापानी राजदूत के आवास पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति

पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जापानी राजदूत के आवास का दौरा किया। उन्होंने दिवंगत पीएम को अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए एक अलविदा नोट लिखा।

US President Joe Biden visited the Japanese ambassadors residence following former Japanese PM Shinzo Abes killing as he penned a goodbye note to offer his condolences to the late PM pic.twitter.com/NM5AF01Vgo

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20227:58:03 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शिंजो आबे के निधन पर जताया दुख

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करने के लिए जापानी पीएम को फोन किया। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ने स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के अपने दृष्टिकोण और जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत की क्वाड मीटिंग्स की स्थापना के लिए पूर्व पीएम आबे की स्थायी विरासत के महत्व को याद किया है।

US President called Japanese PM to express his deep condolences on the death of Ex-PM Shinzo Abe. President noted the importance of PM Abe’s enduring legacy with his vision of a free & open Indo-Pacific & establishment of QUAD meetings of Japan, US, Australia & India: White House pic.twitter.com/0jrL6EWNQY

— ANI (@ANI) July 8, 2022
9 Jul 20227:56:44 AM
शिंजो आबे के निधन पर क्वाड संयुक्त नेताओं ने जारी किया बयान

हम, आस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता, पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं। प्रधानमंत्री आबे जापान के लिए और हमारे प्रत्येक देश के साथ जापानी संबंधों के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे: क्वाड संयुक्त नेताओं का वक्तव्य

We, the leaders of Australia, India, and US, are shocked at the tragic assassination of former Japanese Prime Minister Shinzo Abe. Prime Minister Abe was a transformative leader for Japan and for Japanese relations with each one of our countries: Quad Joint Leaders’ Statement pic.twitter.com/n1DREbcc6w

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20227:50:38 AM
रोकी गई अमरनाथ यात्रा

बादल आई तबाही के बाद अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। एक तीर्थयात्री ने कहा हमें आज के लिए यहां टेंट में रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि वहां (अमरनाथ गुफा) मौसम साफ नहीं है।

Jammu and Kashmir | Visuals from Sonamargs Baltal base camp as Amarnath Yatra remains temporarily suspended

“We have been told to stay in tents here for today as the weather there (Amarnath cave) is not clear,” says a pilgrim#AmarnathCaveCloudBurst pic.twitter.com/NJz5Ok43cw

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20227:48:25 AM
शिंजो आबे के निधन पर देश में आज राष्ट्रीय शोक का एलान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाल किला, राष्ट्रपति भवन और संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। बता दें कि देश में पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है, जिनकी कल 8 जुलाई को हत्या कर दी गई थी।

Delhi | National flags at Red Fort, Rashtrapati Bhavan and Parliament fly at half-mast as one-day state mourning is being observed in the country as a mark of respect to former Japanese PM Shinzo Abe who was assassinated yesterday, July 8 pic.twitter.com/4lwY9PPYn4

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20227:45:54 AM
एलन मस्क ने किया ऐलान, नहीं खरीदेंगे ट्विटर

दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के सीइओ एलन मस्क (Elon Musk) ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा की है। एलन मस्क ने ट्विटर को एक पत्र भेजा है, जिसमें बताया गया कि उन्होंने ट्विटर डील को अपनी तरफ से रद कर दी है। एलन मस्क ने कहा कि वह 44 अरब डालर में माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर (Twitter) को खरीदने वाले सौदे को समाप्त कर रहे हैं।

Elon Musk Terminates Twitter Deal: एलन मस्क ने किया ऐलान, नहीं खरीदेंगे ट्विटर, कंपनी पर लगाए जानकारी छिपाने के आरोप

9 Jul 20227:44:15 AM
बचाव अभियान में जुटी सेना

भारतीय सेना ने अमरनाथ गुफा स्थल पर बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान जारी रखा है। इस बचाव अभियान में हेलिकाप्टर की भी मदद ली जा रही है।

#WATCH | Indian Army continues rescue operation in cloudburst affected area at the lower Amarnath Cave site

(Source: Indian Army) pic.twitter.com/0mQt4L7tTr

— ANI (@ANI) July 9, 2022
9 Jul 20227:42:15 AM
अमरनाथ गुफा स्थल पर सेना का बचाव अभियान जारी

बाबा अमरनाथ गुफा के करीब बादल फटने से उपजे हालात के बाद प्रदेश प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य में ताकत झोंक दी है। अभी तक इस त्रासदी में 15 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 40 के करीब श्रद्धालु अभी भी लापता हैं।

Amarnath Yatra Cloud Burst : अभी भी 40 श्रद्धालु लापता, एनडीआरएफ की तीन, सेना की 10 रेस्क्यू टीमें और डाग स्क्वायड हरकत में

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us