विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chitrakoot Accident : चित्रकूट में छह लोगों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ दुखी, मृतक के परिवारीजन को दो-दो लाख रुपए मुआवजा की घोषणा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 09 Jul 2022 10:39 AM (IST)

Road Accident In Chitrakoot मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग ...और पढ़ें

Road Accident In Chitrakoot : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Road Accident In Chitrakoot : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, जेएनएन। चित्रकूट में शनिवार को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारीजन को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो-दो लाख रुपया की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर में झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। चित्रकूट हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह मृतक के परिवारीजन को दो-दो लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने दो घायलों को 50-50 हजार रूपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा के साथ ही चित्रकूट के डीएम को उनके समुचित इलाज की व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में आज हुए सड़क हादसे का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने चित्रकूट के जिला तथा पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिया। चित्रकूट में सड़क के किनारे बैठकर वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की पांच लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक की मृत्यु इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

इस दुर्घटना के बाद लोगों ने बवाल कर दिया। यहां पर आक्रोशित भीड़ ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। यह लोग डीएम तथा एसपी के मौके पर आने की मांग कर रहे थे। हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। हादसे की वजह चालक को झपकी लगनी बताई जा रही है। मृतक सभी जिले के ही रसिन गांव के निवासी थे और बरात में बैंड पार्टी के साथ रौली कल्याणपुर आये थे।