विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन ने बदले अरुणाचल के इलाकों के नाम तो भड़के असम के सीएम, केंद्र सरकार से तिब्बत को लेकर की ये मांग

Published: Wed, 03 Apr 2024 08:27 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Apr 2024 08:43 AM (GMT+05:30)

China Arunachal News चीन द्वारा अरूणाचल प्रदेश में 30 स्थानों के नाम बदलने का मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। ...और पढ़ें

China Arunachal News: चीन द्वारा अरुणाचल क्षेत्रों का नाम बदलने पर भड़के हिमंत
China Arunachal News: चीन द्वारा अरुणाचल क्षेत्रों का नाम बदलने पर भड़के हिमंत

पीटीआई, दीफू (असम)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को भारत सरकार से अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयासों के जवाब में "जैसे को तैसा" दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। सरमा ने सुझाव दिया कि भारत को चीन के 60 "तिब्बती क्षेत्रों" को अपना नाम देकर इसका प्रतिकार करना चाहिए।

सरमा ने यहां संवाददाताओं से कहा, भारत सरकार से मेरा अनुरोध है कि हमें चीन के तिब्बती क्षेत्रों को 60 भौगोलिक नाम देने चाहिए।

यह कहते हुए कि यह हमेशा जैसे को तैसा होना चाहिए, सीएम ने कहा, लेकिन मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता क्योंकि यह भारत सरकार का नीतिगत निर्णय है। लेकिन अगर उन्होंने 30 का नाम लिया है तो हमें 60 का नाम देना चाहिए।

भारतीय राज्य पर अपने दावे को फिर से जोर देने के लिए हाल के हफ्तों में बीजिंग के बढ़ते दावों के बीच चीन ने अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी सूची जारी की थी।

विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के प्रयासों को दृढ़ता से खारिज कर दिया है और कहा है कि मनगढ़ंत नाम बताने से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी कि राज्य भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है, है और हमेशा रहेगा।

यह भी पढ़ें- Kerala News: अरुणाचल प्रदेश के होटल में मृत मिले केरल के तीन लोग, पुलिस कर रही जांच; काले जादू का शक

यह भी पढ़ें- Vistara Pilot Crisis: विस्तारा एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ीं, 15 पायलटों ने नौकरी से दिया इस्तीफा; डीजीसीए ने मांगी रिपोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।