विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala News: अरुणाचल प्रदेश के होटल में मृत मिले केरल के तीन लोग, पुलिस कर रही जांच; काले जादू का शक

Published: Wed, 03 Apr 2024 07:13 AM (IST)

अरुणाचल प्रदेश के एक होटल के कमरे में केरल के तीन लोग मृत मिले हैं जिनमें दो महिलाएं और पुरुष ...और पढ़ें

अरुणाचल के होटल में मृत मिले केरल के तीन लोग, पुलिस कर रही जांच
अरुणाचल के होटल में मृत मिले केरल के तीन लोग, पुलिस कर रही जांच

 पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। अरुणाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश के एक होटल के कमरे में केरल के तीन लोग मृत मिले हैं जिनमें दो महिलाएं और पुरुष था। केरल पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि वह राज्य के तीन लोगों की मौत के मामले में अरुणाचल प्रदेश में एक टीम भेजेगी, इन अटकलों के बीच कि उनकी मौत के पीछे काला जादू हो सकता है।

पुलिस करेगी मोबाइल फोनों की जांच

हालाँकि, केरल पुलिस ने कहा कि वह फिलहाल यह नहीं कह सकती कि इस घटना के पीछे काले जादू है। तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त सी नागराजू ने कहा कि तीनों में एक विवाहित जोड़ा है और एक महिला अलग है। जब तक उनके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच नहीं हो जाती, तब तक निर्णायक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

पुलिस ने होटल के कर्मचारियों के हवाले से कहा कि केरल के कोट्टायम के 39 वर्षीय नवीन थॉमस 28 मार्च को तिरुवनंतपुरम की रहने वाली अपनी पत्‍नी देवी बी (39) और अपने दोस्त आर्य बी नायर (29) के साथ होटल में ठहरने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी जांच की जानी चाहिए कि तीनों वहां क्यों गए और उनकी मौत कैसे हुई। अधिकारी ने यह भी कहा कि प्रथम दृष्टया उनके पास ऐसे किसी अन्य समूह के बारे में जानकारी नहीं है।

मामला आत्महत्या का लग रहा है- अरुणाचल प्रदेश पुलिस

अरुणाचल प्रदेश में पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन शव परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निश्चित निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। नवीन ऑनलाइन ट्रेडिंग में था, जबकि उसकी पत्नी देवी एक निजी स्कूल में जर्मन पढ़ाती थी और आर्या उसी स्कूल में फ्रेंच टीचर थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।