Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद; बताया 'देश का महान सपूत'

    By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
    Updated: Tue, 15 Nov 2022 10:50 AM (IST)

    Birsa Munda Birth Anniversary बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उन्हें 15 नवंबर (बिरसा मुंडा की जयंती) को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला।

    Hero Image
    जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाई जाती है बिरसा मुंडा की जयंती

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देने और आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने में उनके योगदान को याद किया। साथ ही पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को 'देश का महान सपूत' बताया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिरसा मुंडा हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के थे संवाहक

    पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा को 'देश का महान सपूत' बताते हुए कहा कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। मैं देश के महान क्रांतिकारी, महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करता हूं। वह न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे, बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।

    यह भी पढ़ें: Tribal Pride Day 2022: संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण में जनजातीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान

    मोदी सरकार ने 'जनजातीय गौरव दिवस' किया घोषित

    बिरसा मुंडा की जयंती पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर जारी किए अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं इसे अपनी सरकार का सौभाग्य मानता हूं कि उन्हें 15 नवंबर (बिरसा मुंडा की जयंती) को जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas) घोषित करने का अवसर मिला।

    बता दें कि अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले प्रतिष्ठित आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: दुनिया की आबादी आज हो जाएगी 8 अरब, यूएन ने जताया अनुमान; वैश्विक जनसंख्या को लेकर देखें ये प्रमुख आंकड़ें

    15 नवंबर 1875 को बिरसा मुंडा का हुआ था जन्म

    गौरतलब है कि मुंडा जनजाति से संबंध रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने आधुनिक बिहार और झारखंड के आदिवासी बेल्ट में एक भारतीय जनजातीय धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था। बिरसा मुंडा की जयंती झारखंड स्थापना दिवस के साथ मेल खाती है।

    comedy show banner
    comedy show banner