विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google: सीसीआई के आदेश का उल्लंघन कर रही गूगल, एप डेवलपर्स से वसूला जा रहा अधिक कमीशन

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 24 Feb 2023 06:52 AM (IST)

द अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी कंपनी गूगल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के ...और पढ़ें

सीसीआई के आदेश का उल्लंघन कर रही गूगल।
सीसीआई के आदेश का उल्लंघन कर रही गूगल।

नई दिल्ली, पीटीआई। द अलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन (एडीआईएफ) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी कंपनी गूगल भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश का घोर उल्लंघन कर रही है और एप डेवलपर्स से 11-26 प्रतिशत तक का हद से ज्यादा कमीशन वसूला जा रहा है। यहां तक कि वैकल्पिक बिलिंग प्रणाली अपनाने पर भी यह कमीशन वसूला जा रहा है।

भारतीय डिजिटल स्टार्टअप्स पर केंद्रित थिंक टैंक एडीआईएफ ने सीसीआई समेत तमात प्राधिकरणों से इस मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि गूगल सीसीआई के विशिष्ट निर्देशों का पूर्णत पालन करे।

एडीआईएफ का कहना है कि गूगल ने हाल ही में एप डेवलपर्स के लिए बिलिंग आवश्यकता में बदलाव किया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई यूजर वैकल्पिक बिलिंग प्रणाली के माध्यम से भुगतान करता है तो उसका गूगल प्ले सेवा शुल्क चार प्रतिशत कम हो जाएगा। साथ ही गूगल से किसी भी सेवा का उपयोग नहीं करने के बावजूद एप डेवलपर्स को कमीशन देने के लिए मजबूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जानिए ऐसे एग्री-स्टार्टअप के बारे में जिनके प्रयोग कृषि के तेज विकास में हो सकते हैं मददगार

यह भी पढ़ें: Fact Check: बिजली के खंभे पर चढ़कर तारों से खेल रहे बच्‍चों का यह वीडियो 2018 से इंटरनेट पर है मौजूद, पाकिस्‍तान की हालिया स्थिति से नहीं है संबंध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।