मॉनसून के सीजन में गोवा लोगों की सबसे पसंदीदा जगह- सर्वे
मानसून के सीजन में लोग गोवा जाना पसंद करते हैं और यहां पहुंचकर लोग कंडोलिम बीच, कलांगुट, अर्पोरा और बाघा बीच जाना ज्यादा पसंद करते हैं। ...और पढ़ें

मुंबई, आईएएनएस। भारतीय पर्यटक मॉनसून के सीजन में गोवा जाना ज्यादा पसंद करते हैं जबकि इंटरनेशनल डेस्टिनेशन की बात करें तो पसंदीदा जगह बाली है। ये बात एक सर्वे में निकलकर सामने आई है। ये सर्वे ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर किया गया है। होटल में रुकने के लिए यूजर्स ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं और इसी आधार पर इसका सर्वे किया गया है।
मानसून के सीजन में लोग गोवा जाना पसंद करते हैं और यहां पहुंचकर लोग कंडोलिम बीच, कलांगुट, अर्पोरा और बाघा बीच जाना ज्यादा पसंद करते हैं। साल 2016 के मुकाबले इस बार लोगों ने अर्पोरा के गांवों में जाना ज्यादा पंसद किया। इस जगह पर लोगों ने सबसे ज्यादा होटल सर्च किए हैं।
इसके बाद मुंबई का नंबर आता है। यहां जाने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा होटल सर्च किए। अगर बात की जाए दिल्ली की तो यहां भी लोग मॉनसून के सीजन में आना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें: केरल: नदी बेसिन पर्यटन परियोजना के लिए मंजूर किये गए 300 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव के लिए भाजपा तैयारः देवेंद्र फडणनवीस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।