Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़चिरौली: ऑटोमोबाइल शोरूम की छत गिरने से तीन की मौत, तीन घायल

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 02:00 AM (IST)

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक ऑटोमोबाइल शोरूम के सर्विस सेंटर की छत गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह दुर्घटना अरमोरी में शाम 515 बजे हुई। सर्विस सेंटर का वह हिस्सा जहां यह घटना हुई जर्जर हालत में था। मृतकों में शोरूम के कर्मचारी और सर्विसिंग कराने आए ग्राहक शामिल हैं। घायलों की हालत स्थिर बताई गई है।

    Hero Image
    पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम 5:15 बजे अरमोरी में हुई।

    पीटीआई, गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में शुक्रवार को एक ऑटोमोबाइल शोरूम से जुड़े सर्विस सेंटर की छत आंशिक रूप से गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम 5:15 बजे अरमोरी में हुई। उन्होंने बताया कि शोरूम का वह हिस्सा जहां सर्विस सेंटर स्थित था, जर्जर हालत में था।

    अधिकारी ने कहा, "घटना के समय सर्विस सेंटर में छह लोग मौजूद थे। शोरूम के एक कर्मचारी और अपने वाहनों की सर्विसिंग कराने आए दो ग्राहकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।"

    यह भी पढ़ें: नहीं चलेगी ट्रंप की मनमानी! भारत, चीन और रूस ने एकजुट होकर दुनिया को क्या दिया संदेश?