यूपी का चिकनकारी तो हिमाचल का चंबा रुमाल, भारत मंडपम में राज्य अपने प्रमुख उत्पादों की करेंगे प्रदर्शनी
आगामी नौ-दस सितंबर को भारत मंडपम में राज्यों के प्रमुख उत्पादों की नुमाइश के लिए क्राफ्ट्स बाजार लगाए जाएंगे। ताकि जी-20 की बैठक में शामिल हो रहे देशों के प्रतिनिधि भारत के हस्तशिल्प कारीगरों के उत्पाद व उनकी खूबसूरती से वाकिफ हो सके और उन उत्पादों की खरीदारी भी कर सके। इससे उत्पादों की बिक्री क्षमता का भी पता चलेगा और उनके लिए नए बाजार का दरवाजा खुलेगा।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। आगामी नौ-दस सितंबर को भारत मंडपम में राज्यों के प्रमुख उत्पादों की नुमाइश के लिए क्राफ्ट्स बाजार लगाए जाएंगे। ताकि जी-20 की बैठक में शामिल हो रहे देशों के प्रतिनिधि भारत के हस्तशिल्प कारीगरों के उत्पाद व उनकी खूबसूरती से वाकिफ हो सके और उन उत्पादों की खरीदारी भी कर सके।
उत्पादों की बढ़ेगी बिक्री
इसका यह भी फायदा होगा कि नुमाइश होने वाले उत्पादों की बिक्री क्षमता का भी पता चलेगा और उनके लिए नए बाजार का दरवाजा खुलेगा। जी-20 बैठक के दौरान मेहमानों को खादी के बैग में उपहार दिए जाएंगे और हरेक उपहार पूरी तरह से भारत मे निर्मित होगा।
विभिन्न राज्यों का दिखेगा उत्पाद
इनमें उत्तर प्रदेश का चिकनकारी तो हिमाचल का चंबा रुमाल या फिर बिहर की मधुबनी पेंटिंग शामिल हो सकते हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के माध्यम से भारत पहले ही हर जिले में विशेष रूप से चिन्हित एक उत्पाद को वैश्विक स्तर पर बिक्री के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
जी-20 के क्राफ्ट्स बाजार में 30 राज्यों के एक-एक या अधिकतम दो उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उत्तर-पूर्व के राज्यों को क्राफ्ट्स बाजार में विशेष स्थान दिया गया है।
प्रमुख राज्यों के उत्पाद जिनकी बिक्री के लिए भारत मंडपम में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
| राज्य | उत्पाद |
| पंजाब | फुलकारी |
| कश्मीर | पेपियर माचे |
| उत्तराखंड | नेटर फाइबर |
| हिमाचल प्रदेश | चंबा रुमाल |
| उत्तर प्रदेश | चिकनकरी, ब्रोकेडस (छापाकारी) |
| बिहार | मधुबनी पेंटिंग्स |
| झारखंड | ट्राइबल्स ज्वैलरी |
| महाराष्ट्र | कोल्हापुरी चप्पल |
| गुजरात | पाटन पटोला |
| राजस्थान | बंधेज, पिछवाई पेंटिंग |
| मध्य प्रदेश | चंदेरी विविंग, बाघ प्रिंटिंग |

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।