शेफाली जरीवाला से सिद्धार्थ शुक्ला तक... वो सेलिब्रिटी जो हार्ट अटैक का हुए शिकार, जानें क्यों हो रही इतनी कम उम्र में मौत
अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से हुई असामयिक मौत ने एक बार फिर 30 और 40 की उम्र के बीच स्वस्थ व्यक्तियों में घातक हृदय संबंधी घटनाओं की बढ़ती घटनाओं की ओर ध्यान खींचा है। एक समय ऐसा था जब दिल से संबंधित बीमारी 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को प्रभावित करता था।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क। फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के दिल ने भी दगा दे दिया और 42 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। हाल कुछ सालों में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में युवा सितारों की मौत हार्ट अटैक या फिर कार्डियक अरेस्ट की वजह से होने का चलन देखा गया है। इंडियन एक्टर्स और सिंगर्स से लेकर इंटरनेशनल म्यूजीशियन और एथलीट्स तक, हार्ट से संबंधित बीमारियों की वजह से मरने वालों की लिस्ट एक चिंता का सबब बन गई है।
इन सभी की मौत में एक आम बात है कि ये अप्रत्याशित मौत रहीं, जिनके लिए अक्सर स्ट्रेस, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और मेडिकल कंडिशन को जिम्मेदार ठहराया जाता है। हालांकि हाल के कुछ सालों में कई फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाले सेलिब्रिटी भी अप्रत्याशित मौत के शिकार हुए हैं, जो चिंता की बात है।
हार्ट हेल्थ को लेकर बढ़ी चिंता
कन्नड एक्टर पुनीत राजकुमार, बिग बॉस-13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, सिंगर केके, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और डायरेक्टर राज कौशल जैसे बड़े नामों की अचानक हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट से मौत ने दुनिया को हार्ट हेल्थ के बारे में चिंतित कर दिया। एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो कोविड महामारी के बाद हाल के सालों में हार्ट संबंधित समस्याओं की वजह से होने वाली मौतों में काफी इजाफा हुआ है। हालांकि इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि इन मौतों की मुख्य वजह कोविड ही था।
इन इंडियन सेलिब्रिटीज की हुई हार्ट अटैक से मौत
शेफाली जरीवाला: 'कांटा लगा' गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला का बीती रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। वो घर के अंदर बेहोश पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या वाकई में शेफाली की मौत हार्ट अटैक से हुई या फिर कोई और वजह है।
सिद्धार्थ शुक्ला: बिग बॉस 13 के विजेता और टेलीविजन अभिनेता का 2 सितंबर, 2021 को 40 वर्ष की उम्र में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
पुनीत राजकुमार: कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का 29 अक्टूबर, 2021 को 46 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
केके (कृष्णकुमार कुन्नथ): फेमस सिंगर केके का 31 मई, 2022 को 53 वर्ष की उम्र में कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
दीपेश भान: भाबीजी घर पर हैं! सीरियल में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेता दीपेश भान का 2022 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 41 वर्ष थी।
राज कौशल: निर्देशक और निर्माता राज कौशल का 30 जून, 2021 को 50 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
राजू श्रीवास्तव: फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को अगस्त 2022 में दिल का दौरा पड़ा और 21 सितंबर 2022 को 58 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी: टेलीविजन अभिनेता का 19 मई, 2022 को 46 वर्ष की उम्र में जिम में वर्कआउट करते समय हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
चिरंजीवी सरजा: दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 7 जून, 2020 को 35 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
सतीश कौशिक: भारतीय सिनेमा के उम्दा कलाकारों में से एक सतीश कौशिक का 9 मार्च, 2023 को 66 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
विवेक: तमिल सिनेमा के कॉमेडियन विवेक का 17 अप्रैल, 2021 को 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।
क्या हो सकती है वजह?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हालांकि ऐसी दुखद मौतों के लिए कोई एक कारण बताना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उन्होंने तनाव के बढ़ते स्तर, उच्च उम्मीदें, कोविड के बाद के प्रभाव, अस्वास्थ्यकर जीवनशैली और धूम्रपान जैसे कारकों को इसके लिए जिम्मेदार बताया।
ये भी पढ़ें: Shefali Jariwala की मौत का असली कारण चल गया पता, दोस्त ने बताया- क्या हुआ था कल रात?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।