विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका की दो टूक, भारत के काउंटर अटैक को समर्थन; पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Published: Thu, 08 May 2025 11:17 PM (IST)Updated: Thu, 08 May 2025 11:19 PM (IST)

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई को अमेरिका का समर्थन मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व ...और पढ़ें

अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली (फोटो क्रेडिट- एक्स)
अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जागरण डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में अब इंटरनेशनल संज्ञान देखने को मिल रहा है। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका यानी यूएसए की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने इस मामले में अपनी राय रखते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। 

हेली भारतीय जवाबी कार्रवाई का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर बड़ा बयान दे डाला है। 

निक्की हेली ने दिया बड़ा बयान

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने अपने ऑफिशियल एक्स पर एक लेटेस्ट पोस्ट में कहा- आतंकवादियों ने एक हमला किया जिसमें दर्जनों भारतीय नागरिक मारे गए। भारत को जवाबी कार्रवाई करने और खुद का बचाव करने का पूरा अधिकार है। पाकिस्तान को पीड़ित की भूमिका निभाने का अधिकार नहीं है। किसी भी देश को आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने की छूट नहीं है।। 

ये भी पढ़ें- क्या है भारत का सीड ऑपरेशन, जिससे खौफ में हैं पाकिस्तानी, पढ़िए पूरी डिटेल्स

इस तरह से हेली ने पाकिस्तान के खिलाफ दो टूक बयान दे डाला है। इससे पहले भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहलगाम आतंकी हमले को पाकिस्तान की घिनोनी हरकत करार दिया है। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सिनेमा ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ढेर कर दिया है। 

जिसके बदले में बौखलाई पाकिस्तानी सेना आज रात जम्मू, पठानकोठ और जैसमेलर में ड्रोन हमेल की घिनोनी करतूत की। जिसका भारत के सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया है और पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया है। 

विदेश मंत्रालय का बड़ा एलान

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने देश के 27 एयरपोर्ट को बंद करने का एलान कर दिया गया है। जबकि 400 से अधिक उड़ाने रद भी कर दी गई हैं। 

ये भी पढ़ें- India Pakistan Attack: कल तक 27 एयरपोर्ट बंद, 430 उड़ानें रद, विदेशी एयरलाइंस ने बदले मार्ग