विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई एयरपोर्ट पर डेटा नेटवर्क ठप, कई उड़ानों में देरी; Air India ने जारी की एडवाइजरी

Published: Sat, 09 Aug 2025 07:51 PM (IST)

शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर डेटा नेटवर्क में खराबी के कारण उड़ानों में देरी हुई जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। ...और पढ़ें

मुंबई एयरपोर्ट पर डेटा नेटवर्क ठप (फाइल फोटो)
मुंबई एयरपोर्ट पर डेटा नेटवर्क ठप (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंबई एयरपोर्ट पर डेटा नेटवर्क फेल होने से उड़ानों में देरी
  2. दिल्ली में भारी बारिश से 300 से ज्यादा उड़ानें लेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार को देश के दो बड़े एयरपोर्ट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर डेटा नेटवर्क खराब होने की वजह से उड़ानों में देरी हुई और दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी बारिश की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

एयर इंडिया ने दी जानकारी

एयर इंडिया ने बताया कि शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट के चेक-इन सिस्टम को चलाने वाला डेटा नेटवर्क अचानक ठप हो गया। यह नेटवर्क एक थर्ड-पार्टी कंपनी का था और इसमें आई खराबी की वजह से एयरलाइनों की उड़ानों में देरी हुई।

हालांकि, तकनीकी टीम ने नेटवर्क को ठीक कर दिया है, लेकिन एयर इंडिया ने कहा कि स्थिति सामान्य होने में अभी कुछ समय लग सकता है। एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि वे लगातार अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेते रहें ताकि असुविधा से बचा जा सके।

दिल्ली में बारिश की वजह से उड़ानें प्रभावित

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर भारी बारिश की वजह से 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। हालांकि, किसी भी विमान को डायवर्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी। दिल्ली एयरपोर्ट से रोजाना लगभग 1300 उड़ानों की आवाजाही होती है, इसलिए देरी से हजारों यात्री प्रभावित हुए।

ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मास्त्र साबित हुए 'ब्रह्मोस' और 'आकाशतीर', DRDO चीफ ने बताया कैसे उड़ी पाकिस्तान की नींद