विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलूचिस्तान में रहने वाली हिंदू बेटी ने रचा इतिहास, पहली बार बनी सहायक आयुक्त; जानिए कौन है यह अफसर

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 13 May 2025 09:01 PM (IST)

बलूचिस्तान के चागाई जिले के नोशकी शहर की रहने वाली कशिश ने बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की। ...और पढ़ें

बलूचिस्तान प्रांत में 25 वर्षीय कशिश चौधरी को सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया।
बलूचिस्तान प्रांत में 25 वर्षीय कशिश चौधरी को सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया।

पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 25 वर्षीय कशिश चौधरी ने इतिहास रच दिया है। वह अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की पहली महिला बन गई हैं, जिन्हें इस अशांत प्रांत में सहायक आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।

बलूचिस्तान के चागाई जिले के नोशकी शहर की रहने वाली कशिश ने बलूचिस्तान लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण की। सोमवार को कशिश ने अपने पिता गिरधारी लाल के साथ क्वेटा में प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती से मुलाकात की और उन्हें बताया कि वह महिलाओं और अल्पसंख्यकों के सशक्तीकरण और प्रांत के समग्र विकास के लिए काम करेंगी।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

कारोबारी गिरधारी लाल ने मीडिया से कहा, ''यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मेरी बेटी ने अपनी मेहनत और समर्पण से सहायक आयुक्त का पद प्राप्त किया है। बेटी हमेशा से पढ़ाई करने और महिलाओं के लिए कुछ करने का सपना देखती रही।'' जबकि मुख्यमंत्री बुगती ने कहा कि जब अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपनी मेहनत और प्रयास से महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचते हैं तो यह देश के लिए गर्व की बात होती है। कशिश देश और बलूचिस्तान के लिए गर्व का प्रतीक हैं।

उल्लेखनीय है कि अनुमानों के अनुसार, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ¨हदू समुदाय की आबादी करीब 75 लाख है। इस समुदाय की बड़ी आबादी सिंध प्रांत में रहती है। हालांकि उन्हें तमाम उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। यही नहीं हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म बदलवा कर मुस्लिमों से निकाह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को किया धुआं-धुआं; 5 तस्वीरों में देखे PAK में मची तबाही का मंजर