Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाने-माने फिल्म अभिनेता प्राण का निधन

    By Edited By:
    Updated: Sat, 13 Jul 2013 08:11 AM (IST)

    मुंबई [जेएनएन]। बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का शुक्रवार रात यहां निधन हो गया। सेहत बिगड़ने के कारण ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई [जेएनएन]। बॉलीवुड के दिग्गज खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का शुक्रवार रात यहां निधन हो गया। सेहत बिगड़ने के कारण 93 वर्षीय प्राण को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

    पढ़ें: तो प्राण ने यहां की थी पढ़ाई

    प्राण ने छह दशक के फिल्मी करियर में 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। 'जंजीर', 'राम और श्याम', 'उपकार', 'कश्मीर की कली', 'खानदान', 'हीर रांझा' में उनकी भूमिकाएं अब भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। प्राण का अंतिम संस्कार शनिवार को दादर के शिवाजी पार्क में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: कभी रास नहीं आई हीरो की अभिनय

    बुजुर्ग अभिनेता को इसी साल भारतीय सिनेमा के शताब्दी वर्ष में सरकार ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था। खराब स्वास्थ्य की वजह से प्राण के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में शिरकत कर पाने में असमर्थ होने के कारण सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने खुद उनके घर जाकर उन्हें भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा था।

    12 फरवरी, 1920 को दिल्ली में जन्मे प्राण कृष्ण सिकंद ने अपने दौर के लगभग सभी नायकों के साथ खलनायक की भूमिका निभाई। दिलीप कुमार की 'राम और श्याम' के गजेन्द्र को यादकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हर फिल्म में उन्होंने खलनायकी का एक नया रंग भरा। शब्दों को चबाकर बोलने से वे खतरनाक और दुष्ट लगते थे। लेकिन, जब मनोज कुमार ने 'उपकार' में उन्हें मस्त मौला मलंग की भूमिका दी तो उन्होंने अपनी ही छवि बदल दी। पहली बार निर्माता-निर्देशकों को लगा कि वे सहयोगी और चरित्र भूमिकाएं भी निभा सकते हैं। अमिताभ बच्चन की 'जंजीर' में उन्होंने शेर खान की यादगार भूमिका की। अमिताभ के ही शब्दों में प्राण ने हिंदी सिनेमा को अपनी कलाकारी से प्राण दिया।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर