विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल में कार और कंटेनर की टक्कर से युवक की मौत, एयरबैग खुलने से भी नहीं बची जान

Published: Tue, 09 Sep 2025 10:30 AM (IST)

Bhopal Accident भोपाल में वीआईपी रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार कार कंटेनर से टकरा गई। ...और पढ़ें

भोपाल में भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो
भोपाल में भीषण सड़क हादसा। फाइल फोटो

HighLights

  1. तेज रफ्तार कार और कंटेनर की जोरदार टक्कर।
  2. मृतक की पहचान 30 साल के शांतनु अग्निहोत्री के रूप में हुई।
  3. न्यूजीलैंड से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके लौटा था शांतनु।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में बीती सुबह भीषण हादसा देखने को मिला। तेज रफ्तार कार अचानक कंटेनर से जा भिड़ी। यह हादसा इतना भयानक था कि एयरबैग खुलने के बाद भी ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, कार भी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई।

यह हादसा भोपाल की वीआईपी रोड पर हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार के आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक अपनी रफ्तार कम कर ली। वहीं, कार तेज स्पीड में थी, जिसके कारण यह हादसा हो गया।

कंटेनर का ड्राइवर फरार

हालांकि, कार और कंटेनर पर बने निशानों को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद कार ड्राइवर कंटेनर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। मगर, अभी तक हादसे का कारण साफ नहीं हो सका है। कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

विदेश से पढ़ाई करके लौटा था युवक

भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने हादसे पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कंटेनर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला के अनुसार,"मृतक की पहचान 30 साल के शांतनु अग्निहोत्री के रूप में हुई है। शांतनु न्यूजीलैंड से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करके भारत आया था और भोपाल में अपना कारोबार शुरू करने वाला था। रविवार को शांतनु अपने किसी दोस्त से मिलने के लिए एयरपोर्ट गया था। वहां से लौटते समय सेल्फी पॉइंट के पास यह हादसा हो गया।"

यह भी पढ़ें- मुंबई में नेवी के जवान की राइफल चोरी, सेना की वर्दी में आए चोर ने कैसे दिया सभी को चकमा?