विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में नेवी के जवान की राइफल चोरी, सेना की वर्दी में आए चोर ने कैसे दिया सभी को चकमा?

Published: Tue, 09 Sep 2025 09:17 AM (GMT+05:30)

मुंबई में एक चौंकाने वाली घटना में एक चोर ने नौसेना की वर्दी पहनकर नेवी ऑफिसर की इंसास राइफल और ...और पढ़ें

मुंबई से नौसेना की राइफिल चोरी। फाइल फोटो
मुंबई से नौसेना की राइफिल चोरी। फाइल फोटो

HighLights

  1. नेवी ऑफिसर की 'इंसास राइफल' और मैग्जीन चोरी।
  2. चोरी हुई राइफल 40 राउंड से लोडेड थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक चोर नेवी ऑफिसर की 'इंसास राइफल' और मैग्जीन चोरी करके फरार हो गया। चोर नौसेना की वर्दी में आया था, जिससे कोई उसकी मंशा नहीं समझ सका। चोरी हुई राइफल 40 राउंड से लोडेड थी। इस घटना के बाद पूरी मुंबई में सनसनी फैल गई है।

मुंबई पुलिस को फौरन मामले की जानकारी दी गई। नेवी के अधिकारी ने कफ परेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

कैसे हुई चोरी?

रक्षा मंत्रालय के पीआरओ ने भी घटना की जानकारी दी है। पीआरओ के अनुसार, "यह घटना 6 सितंबर की रात को हुई। अग्निवीर का नौसेना जवान ड्यूटी पर तैनात था। तभी नौसेना की वर्दी में एक अंजान शख्स आया और उसने नौसेनिक को बताया कि वो पोस्ट संभालने आया है।"

डिफेंस पीआरओ ने कहा-

ड्यूटी पर तैनात नौसेना के संतरी के पास एक व्यक्ति नौसेना की वर्दी पहनकर आ गया। उसने ऐसा दिखावा किया कि वह संतरी को ड्यूटी से रिलीव कराने आया है। नौसेना कर्मी ने अपनी राइफल और गोला-बारूद उस व्यक्ति के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद संतरी का काम संभालने वाला वह व्यक्ति राइफल लेकर फरार हो गया।

इस मामले के लिए जांच बोर्ड का गठन किया गया है। मुंबई पुलिस के अलावा कई सरकारी एजेंसियां भी आरोपी की तलाश कर रही हैं। भारतीय नौसेना सभी जरूरी मदद मुहैया करवा रही है।

यह भी पढ़ें- Delhi Building Collapse: दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में गिरी 4 मंजिला इमारत, 14 लोगों को किया गया रेस्क्यू