Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers protest: दिल्ली आ रहे किसानों का इस बार अगुवा कौन? अन्नदाताओं ने फिर क्यों खोला मोर्चा

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 02:05 PM (IST)

    न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को पेंशन मिलने समेत कई मुद्दों को लेकर एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली की ओर बढ़ चुके हैं।किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसी बीच किसान आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की प्रतिक्रिया आई है। आखिर इन किसानों के जत्थे को लीड कौन कर रहा है।

    Hero Image
    संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनर तले किसान दिल्ली की ओर रवाना हो चुके हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Dilli Chalo 2.0। पंजाब, हरियाणा के किसान 'दिल्ली चलो 2.0' के नारे के साथ एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच कर चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। सरकार और किसानों के बीच लंबी बातचीत चली लेकिन नतीजा बेअसर निकला और किसान ट्रैक्टर और ट्राली के साथ दिल्ली आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सवाल ये है कि आखिर हजारों किसके नेतृत्व में हजारों की तादाद में किसान दिल्ली की ओर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने बढ़ रहे हैं।

    • इस बार 'दिल्ली चलो' मोर्चे का नेतृत्व किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के बैनल तले 250 किसान संघों के जरिए किया जा रहा है।
    • भारतीय किसान यूनियन (BKU) फार्म यूनियन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल है। इस यूनियन के नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल हैं।
    • किसान मजदूर मोर्चा भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। इस संगठन में 18 किसान समूह हैं। पंजाब स्थित किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंढेर इस संगठन के नेता हैं। यह संगठन साल 2020 में विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं था।

    एसकेएम ने बना ली दूरी 

    संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने इस बार विरोध प्रदर्शन से दूरी बना ली है। हालांकि,एसकेएम और अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 16 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

    राकेश टिकैत ने क्या कहा?

    किसान नेता राकेश टिकैत (भारतीय किसान यूनियन) भी इस दिल्ली चलो विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, बीकेयू भी 16 फरवरी को भारत बंद का समर्थन करने वाली है। किसान नेता और राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने कहा कि हमेशा हर मांग को लेकर दिल्ली कूच करना ठीक नहीं है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली पहुंच रहे हजारों किसान, लेकिन इस बार आंदोलन से दूर क्यों हैं राकेश टिकैत? बीकेयू नेता ने खुद ही बताई वजह