Move to Jagran APP

Politicians Love Story: राजनेताओं की प्रेम कहानी... 7वें नंबर की लव स्टोरी पर नहीं होगा यकीन

Politicians Love Story कहते हैं कि जब भी कोई बात छुपाई जाती है तो उसके बारे में जानने की ललक अधिक बढ़ जाती है। यही वजह है कि हमारे राजनेताओं की प्रेम कहानी के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता और वह इसे जानना चाहते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर जानिए भारतीय राजनेताओं की प्रेम कहानी के बारे में...

By Narender Sanwariya Edited By: Narender Sanwariya Published: Tue, 13 Feb 2024 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2024 06:56 PM (IST)
Politicians Love Story: राजनेताओं की प्रेम कहानी... (Photo Jagran)

Politicians Love Story: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय राजनेताओं की पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल से बिल्कुल अलग होती है। क्योंकि कब किस का बतंगड़ बन जाए पता नहीं... इसलिए वह अपनी पर्सनल लाइफ की जानकारी प्राइवेट रखते हैं। कहते हैं कि जब भी कोई बात छुपाई जाती है तो उसके बारे में जानने की ललक अधिक बढ़ जाती है। यही वजह है कि हमारे राजनेताओं की प्रेम कहानी के बारे में ज्यादा लोगों को नहीं पता और वह इसे जानना चाहते हैं। वैलेंटाइन डे के इस मौके पर हम आपको उन टॉप 10 भारतीय राजनेताओं की प्रेम कहानी के बारे में बात रहे हैं, जो हमेशा लाइम लाइट में रही...

loksabha election banner

* भारतीय नेताओं की प्रेम कहानी में राजीव गांधी और सोनिया गांधी की चर्चा हमेशा होती है। राजीव गांधी की सोनिया गांधी से मुलाकात केंब्रिज यूनिवर्सिटी में हुई। यहां पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली। इनकी लव लाइफ पूरी तरह सफल रही।

* राजनेताओं की प्रेम कहानी की बात हो और सुशील मोदी का जिक्र न हो ऐसा हो नहीं सकता। सुशील मोदी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम जेसिस जॉर्ज है। दोनों की मुलाकात ट्रेन में हुई। यहीं से प्यार का सिलसिला शुरू हुआ तो दोनों ने शादी कर ली।

* दिग्विजय सिंह और अमृता राय की प्रेम कहानी काफी लाइम लाइट में रही है। जानी-मानी टीवी एंकर रहीं अमृता राय ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी लव लाइफ का खुलासा किया था। जिसके बाद इस मामले पर काफी राजनीति हुई, जब मामला काफी बढ़ने लगा तो दोनों ने शादी कर ली थी।

* शाहनवाज हुसैन की लव लाइफ काफी चर्चा में रही। शाहनवाज हुसैन की पत्नी का नाम रेनू है। इन दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में एक बस यात्रा के दौरान हुई। शाहनवाज और रेनू कॉलेज जाते समय अक्सर बस में मिलते थे। काफी लंबा अफेयर चलने के बाद दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।

* शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर की प्रेम कहानी काफी ट्रेजेडी भरी रही। शशि और सुनंदा की मुलाकात दिल्ली में हुई। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक अफेयर चला और फिर शशि थरूर ने सुनंदा पुष्कर के साथ शादी कर ली। शादी के कुछ सालों बाद सुनंदा की मौत हो गई, जिसका इल्जाम शशि थरूर पर आया।

* मुख्तार अब्बास नकवी हमेशा अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। मुख्तार अब्बास की पत्नी का नाम सीमा है। मुख्तार अब्बास नकवी की सीमा के साथ पहली मुलाकात इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुई। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने 1983 में शादी कर ली।

* चांद मोहम्मद और फिजा मोहम्मद की लव स्टोरी ट्रेजिडी भरी रही। इन दोनों की प्रेम कहानी काफी समय तक मीडिया की सुर्खियों में रही। चंद्रमोहन और अनुराधा के बीच प्रेम शुरू हुआ तो दोनों ने ही अपना धर्म बदल लिया। चंद्रमोहन बने चांद और अनुराधा बन गईं फिजा। दोनों ने शादी की, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं चली।

* सचिन पायलट और सारा अब्दुल्ला दोनों ही पॉलिटिकल कपल की लव स्टोरी काफी फेमस रही है। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई। दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन शादी के लिए दोनों को कड़े विरोधों का सामना करना पड़ा। लेकिन तमाम विरोध के बाद दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली।

* अखिलेश यादव और डिंपल की प्रेम कहानी हमेशा चर्चा में रही है। मुलायम सिंह अखिलेश की शादी लालू की बेटी से करवाना चाहते थे, लेकिन अखिलेश डिंपल से प्यार करते थे। शुरुआत में मुलायम सिंह यादव इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ थे, लेकिन बाद में उन्होंने यह रिश्ता स्वीकार किया और दोनों की शादी करवा दी।

* मनीष तिवारी और नाजनीन की प्रेम कहानी भी काफी चर्चा में रही है। दोनों की मुलाकात एक राजनीतिक कार्यकम में हुई। यहीं से दोनों के बीच प्रेम शुरू हो गया। दोनों ने आगे चलकर इस लव लाइफ को मैरीड लाइफ बदल दिया। यह पॉलिटिकल लव स्टोरी और शादी काफी सफल रही।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: सड़कों पर कीलें और आंसू गैस के गोले... सिंघु से शंभू बॉर्डर तक कैसे हैं हालात, 10 बड़े अपडेट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.