Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: 2019 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया मुंबई, 1991 से अब तक, जानिए कब-कब हुई कम वोटिंग

    Updated: Tue, 21 May 2024 06:23 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 मुंबई 2019 लोकसभा चुनाव में हुई बंपर वोटिंग का रिकॉर्ड इस बार नहीं तोड़ पाया। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर सोमवार यानी 20 मई को मतदान हुआ है। फिल्म और उद्योग जगत की दिग्गज हस्तियों ने मतदान किया लेकिन आंकड़ा पिछले चुनाव के रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाया है। मुंबई की छवि कम मतदान वाले शहर के रूप में हो चुकी है।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: मुंबई में पिछले चुनाव से कम हुई वोटिंग।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। सोमवार को मुंबई की छह सीटों समेत प्रदेश की कुल 13 सीटों पर मतदान हुआ। भीषण गर्मी के बीच मुंबई में फिल्मी सितारे और आम लोग वोट डालने निकले। हालांकि 2019 की अपेक्षा इस बार मतदान कम हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: बिहार का वो दौर: जब एक ही सीट पर उतरे चार दिग्गज, आयोग को रद्द करना पड़ा था चुनाव, वजह चौंका देगी

    बता दें कि सोमवार को फिल्म और उद्योग जगत की तमाम हस्तियों ने मतदान किया। हालांकि अगर बात पूरे महाराष्ट्र की करें, तो सबसे कम मतदान पांचवें चरण में हुआ।

    इन चुनावों में 50 फीसदी से कम मतदान

    1991 और 1996 लोकसभा चुनाव में मुंबई की सभी सीट पर मतदान 50 फीसदी से कम रिकॉर्ड किया गया था। 1998 के लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर 50 फीसदी से कम वोटिंग हुई थी। इसके अलावा मुंबई दक्षिण मध्य सीट पर 50.15, मुंबई उत्तर मध्य में 50.60 और मुंबई उत्तर पूर्व में 53.46 और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर मतदान 51.68% फीसदी हुआ था। 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में भी 50 फीसदी से कम वोटिंग हुई।

    2009 और 2014 में मतदान प्रतिशत

    • मुंबई दक्षिण मध्य सीट पर 2009 में 39.50 और 2014 में 53.12 फीसदी मतदान हुआ था।
    • मुंबई उत्तर सीट पर 2009 में 42.60 और 2014 में 53.06 फीसदी मतदान हुआ था।
    • मुंबई उत्तर पूर्व में 2014 में 51.65 और 2009 में 42.46 फीसदी वोटिंग हुई थी।
    • मुंबई उत्तर मध्य 2009 में 39.52 और 2014 में 48.61 फीसदी मत पड़े थे।
    • मुंबई उत्तर पश्चिम में 2009 में 44.06 और 2014 में 50.44 प्रतिशत मतदान हुआ था।

                                          कहां-कितना हुआ मतदान

    लोकसभा सीट
    2024
    2019
    मुंबई उत्तर पूर्व 53.75 57.23
    मुंबई दक्षिण 47.70 51.59
    मुंबई उत्तर 55.21 60.09
    मुंबई उत्तर पश्चिम 53.67 54.37
    मुंबई उत्तर मध्य 51.42 53.68
    मुंबई दक्षिण मध्य 51.88 55.4

                                 लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में मतदान

    चरण मतदान प्रतिशत
    पहला 63.71
    दूसरा 62.71
    तीसरा 63.55
    चौथा 62.21
    पांचवां 54.33

    यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर ने किया चुनाव लड़ने का एलान, कब और किस दल से लड़ेंगे? जानें सबकुछ